टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने एक बार फिर से विराट कोहली (ViratKohli) को सपोर्ट किया है. और उनकी आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है. रविशास्त्री ने पूछा है कि क्या विश्वकप न जीत पाने का मतलब खराब प्लेयर होता है?विराट का बचाव करते हुए शास्त्री ने सौरव गांगुली, द्रविड़, कुंबले का उदाहरणदिया. ANI से बात करते हुए शास्त्री ने कहा, 'सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिलकुंबले, लक्ष्मण, रोहित शर्मा जैसे कई बड़े खिलाड़ियों ने विश्वकप नहीं जीता है. तोक्या हम उन पर बुरा खिलाड़ी होने का ठप्पा लगाएंगे? आप ऐसे ही किसी के लिए अपनी रायनहीं बना सकते हैं. भारत में सिर्फ दो ही वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन हुए हैं. यहां तककि सचिन तेंदुलकर को भी विश्व विजेता बनने के लिए छह विश्वकप खेलने पड़े थे. ऐसे हीबस किसी को विश्वकप के आधार पर आंकना नहीं चाहिए.' बता दें कि विराट कोहली ने साउथअफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद कप्तानी छोड़ दी. जबकि T20I विश्वकप से पहले वहT20I कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर चुके थे. बाद में BCCI ने कोहली को वनडे कप्तानी सेहटा दिया था. और रोहित को लिमिटेड ओवर फॉर्मेट का कप्तान बना दिया. कोहली कीकप्तानी में भारत ICC टूर्नामेंट जीत नहीं सका.#WATCH | ...It took Tendulkar 6 World Cups before winning one...Many prominentplayers like Ganguly, Dravid, Laxman haven't won World Cup, doesn't mean theyare bad players...We've only 2 world cup winning captains: Ravi Shastri, Ex-HeadCoach, Indian Cricket Team in Muscat, Oman pic.twitter.com/sk785cuycA— ANI (@ANI) January 25, 2022 कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 चैंपियंसट्रॉफी के फाइनल में पहुंची, जहां उन्हें पाकिस्तान के हाथों हार मिली. इसके बाद2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के हाथों शिकस्त मिली.जबकि 2021 में हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी कोहली सेना कोन्यूज़ीलैंड के हाथों हार मिली. शास्त्री ने आगे कहा, 'आखिर में आप कैसा खेलते हैं,इस पर लोग आपको जज करेंगे. क्या आप खेल के एम्बेसडर हैं? क्या आप खेल सही निष्ठा सेखेलते हैं? और क्या आप लंबे समय तक के लिए खेलते हैं? इस आधार पर खिलाड़ियों को आखिरमें जज किया जाता है.' बता दें कि हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मेंटीम इंडिया को शर्मनाक हार मिली. मेज़बान साउथ अफ्रीका ने 3-0 से भारत का सूपड़ा साफकिया. इससे पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने2-1 के अंतर से हराया था. जब भारत की हार पर शास्त्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंनेकहा, 'मैंने सीरीज की एक गेंद तक नहीं देखी. लेकिन अगर आप एक सीरीज हारते हैं. तोलोग आलोचना करने लगते हैं. उन्हें ये भी समझना होगा कि आप हमेशा नहीं जीत सकते हैं.हार और जीत लगी रहेगी. एक हार से कैसे टीम का लेवल नीचे चला आएगा. आपकी टीम पांचसालों से नंबर वन है. और कप्तानी छोड़ने के बाद भी मुझे नहीं लगता है कि विराट कोहलीमें ज्यादा कुछ बदलाव होगा.' बताते चलें कि अब टीम इंडिया अपने घर मेंवेस्टइंडीज़ से वनडे और T20I सीरीज में भिड़ेगी. यह सीरीज 6 फरवरी से शुरू हो रही है.