रवि बिश्नोई ने अपनी सफलता का क्रेडिट पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले को दियाहै. बिश्नोई ने कहा है कि कुंबले ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाने में खूब मदद कीहै. और बिश्नोई ने उनसे बहुत कुछ सीखा है. बता दें कि बिश्नोई को पहली बार टीमइंडिया में जगह मिली है. बिश्नोई को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज के लिएचुना गया है. अहमदाबाद में 6 फरवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इसकेबाद 16 फरवरी से 20 फरवरी के बीच तीन मैच की T20I सीरीज भी खेली जाएगी. टीम इंडियामें चुने जाने के बाद बिश्नोई काफी खुश दिखे. स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत करते हुएबिश्नोई ने कहा, 'मैंने अनिल कुंबले सर से बहुत कुछ सीखा है. उनकी गाइड ने मुझेबेहतर क्रिकेटर बनाने में मदद की है. उन्होंने मुझे हमेशा गाइड किया है कि कैसेप्रेशर सिचुएशन में उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए. और अपने खेल पर भरोसा रखना चाहिए.अनिल सर ने मुझे अपनी स्ट्रेंथ पर खेलने को कहा. उनकी ये भी सलाह थी कि मुझे अपनेबेसिक्स पर टिके रहना चाहिए. उन्होंने मुढे कोई नया प्रयोग करने को नहीं कहा. अनिलसर ने मुझे फ्री होकर खेलने का आत्मविश्वास दिया.'🇮🇳📣 SQUAD UPDATE! The Indian squad for the home series against the WestIndies is out! Kuldeep Yadav makes a comeback in the ODI squad, Bumrah and Shamihave been rested and Ravi Bishnoi and Deepak Hooda get a call-up!📸 Getty • #INDvWI #INDvsWI #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/ApHs64zU4F —The Bharat Army (@thebharatarmy) January 26, 2022 बिश्नोई ने आगे कहा, 'मैं बसमौके का इंतज़ार कर रहा था. मैं बड़े स्तर के लिए खुद को तैयार कर रहा था. ताकि जबमौका मिले तो मैं अपना शत-प्रतिशत योगदान दूं. मेरा लक्ष्य हमेशा से शानदारप्रदर्शन करने का रहा है.' बता दें कि रवि बिश्नोई को लखनऊ फ्रैंचाइज ने चार करोड़की बड़ी रकम में साइन किया है. बिश्नोई के अलावा लखनऊ ने केएल राहुल और मार्कसस्टोइनिस को भी साइन किया है. केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गयाहै. केएल राहुल की कप्तानी और लखनऊ फ्रैंचाइज को लेकर बिश्नोई ने कहा, 'राहुल भैयाटीम की कप्तानी करेंगे, इसलिए मुझे एडजस्ट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. राहुलभैया की कप्तानी में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुका हूं. ये मेरे लिए बहुत बड़ी बातहै कि मैं उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हूं जिन्हें फ्रैंचाइज ने मेगा ऑक्शन से पहलेसाइन किया है. मैं अपनी टीम के लिए बेस्ट देना चाहता हूं.' बताते चलें कि रविबिश्नोई भारत के उभरते हुए सितारे हैं. बिश्नोई सबसे पहले 2020 U-19 विश्वकप मेंचर्चा में आए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट झटके थे. इसके बादपंजाब किंग्स ने रवि बिश्नोई को खरीदा. पंजाब के लिए दो सीजन खेलते हुए रवि ने 23मुकाबलों में 6.95 की इकॉनमी रेट से कुल 24 विकेट झटके.