पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ़ ने इंडियन क्रिकेट टीम पर बड़ा बयान दियाहै. राशिद का कहना है कि फिलहाल पाकिस्तान के पास भारत से बेहतर क्रिकेट टीम है.राशिद ने कहा है कि कि मेन इन ग्रीन में कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीनशाह अफरीदी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें ICC ने हाल ही में कई सारे अवार्ड्सदिए हैं.In one frame, with their #ICCAwards 📸⭐️ ICC Men’s Cricketer of the Year⭐️ ICC Men’s T20I Cricketer of the Year⭐️ ICC Men’s ODI Cricketer of the Year pic.twitter.com/OiIDoMWwq2— ICC (@ICC) March 21, 2022हालांकि राशिद ने टीम इंडिया की सराहना भी की. राशिद ने कहा कि जिस तरह का क्रिकेटइंडिया खेल रही है, वो काब़िल-ए-तारीफ है. लेकिन राशिद ने ये भी कहा कि फिलहालइंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान जितना अच्छा क्रिकेट कोई और टीम नहीं खेल रही है.क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए राशिद ने कहा,'भारत निस्संदेह एक अच्छी टीम है, लेकिन पाकिस्तान जिस तरह से क्रिकेट खेल रहा हैउसकी तुलना नहीं की जा सकती. पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी, बाबर आज़म औरमोहम्मद रिज़वान जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हाल ही में ICC द्वारा सर्वश्रेष्ठखिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है.'राशिद ने 1992 से 2003 तक पाकिस्तान के लिए 37 टेस्ट और 166 एकदिवसीय मैच खेले.राशिद का मानना है कि कि भारत और पाकिस्तान आने वाले एशिया कप में प्रबल दावेदार केरूप में उतरेंगे. उन्होंने कहा,'आने वाले एशिया कप में और भी टीम्स हिस्सा लेंगी जो कंपटिटिव हैं, पर मेन कंपटीशनभारत और पाकिस्तान के बीच होगा.'लतीफ़ ने उस मैच का भी जिक्र किया, जिसे हर इंडियन क्रिकेट फ़ैन भूलना चाहता है.राशिद ने कहा कि इंडिया को पिछले साल के वर्ल्ड कप में 10 विकेट से हराने के बादपाकिस्तान का कॉन्फिडेंस भी हाई होगा. लतीफ़ ने कहा,'मुझे आशा है कि पाकिस्तान 2022 का एशिया कप जीते. 2021 के T20 वर्ल्ड कप में भारतको हराने के बाद पाकिस्तान की टीम ने हमारी उम्मीदें बढ़ा दी हैं.'जिस मुकाबले का ज़िक्र लतीफ ने किया वह दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था.जहां पाकिस्तानी बोलर्स ने इंडिया को 151 पर ऑलआउट कर दिया था. इसके बाद मो.रिज़वान और बाबर ने मिलकर बिना कोई विकेट खोए 152 रन बना डाले और पाकिस्तान को 10विकेट से मैच जिता दिया. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 T20 वर्ल्ड कप मेंइंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलाजाएगा.