7 अक्टूबर 2001. सुबह आंख खुली तो टीवी पर देखा कि रात भर अमरीका ने बम गिराए थे.अफ़ग़ानिस्तान पर. बाद में मालूम चला कि उसे नाम दिया गया ऑपरेशन एन्ड्योरिंग फ्रीडम.उस वक़्त राशिद खान 3 साल का एक बच्चा था. 20 फ़रवरी 2017. राशिद ज़िम्बाब्वे में टूरपर था और वहां सो रहा था. टीवी पर आईपीएल का ऑक्शन शुरू हो चुका था. राशिद का नम्बरआया तो जल्दी से उसकी मां ने उसे फ़ोन मिलाया. उसे जगाया और टीवी देखने को कहा. 4करोड़. 4 करोड़ में राशिद खान खरीद लिया गया था. ऑपरेशन एन्ड्योरिंग फ्रीडम खतम हुए 3साल हो गए. इन सालों में अफ़ग़ानिस्तान ने बहुत कुछ देखा, बहुत कुछ झेला. ड्रोन्स आजभी अफ़ग़ानिस्तान के बादलों को ढके रहते हैं. आज भी वहां पढ़ने जाने वाली बच्चियों कोगोली मार देने की खबरें आती रहती हैं. आज भी घरों पर गोलियों और बमों के स्प्लिंटरके निशान मौजूद हैं.--------------------------------------------------------------------------------उसी अफ़ग़ानिस्तान से आने वाले राशिद खान को 4 करोड़ में सनराइज़र्स हैदराबाद ने ख़रीदाथा. लगभग 62 हज़ार अमरीकी डॉलर. ये रकम ठीक उतनी है जितनी अफ़ग़ानिस्तान में राशिदोंके घर के ऊपर उड़ते ड्रोन्स में से एक ड्रोन के 24 घंटे की उड़ान में खर्च होती है.--------------------------------------------------------------------------------9 अप्रैल 2017. हैदराबाद का मैदान. राशिद खान 4 ओवर में 19 रन दिए और ब्रेंडनमैकुलम, एरॉन फिंच और सुरेश रैना को आउट किया. टी-20 क्रिकेट के तीन ताबड़तोड़बैट्समेन. इनिंग्स के बाद कहता है कि मैकुलम का विकेट अब तक का सबसे यादगार विकेटहै. टीम ने मैच जीता और अफ़ग़ानिस्तान का 18 साल का राशिद खान दुनिया की सबसे बड़ीटी-20 लीग के एक मैच का सबसे बढ़िया प्लेयर बना. अमरीका को अब भी क्रिकेट में कदमरखना है.--------------------------------------------------------------------------------अफ़रीदी को अपना आयडल मानने वाला राशिद खान अफ़रीदी को ही अपनी इंस्पिरेशन भी बताताहै. उसने कोशिश की अफ़रीदी के ही जैसे ऐक्शन अपनाने की. और सेलिब्रेशन भी. एक लेगस्पिनर के हिसाब से तेज़ गेंदें फेंकने वाला. गेंद में कोई बड़ी टर्न नहीं लेकिनबैट्समेन को हमेशा चौकस रहना पड़ेगा. क्यूंकि गेंद को हवा में ज़्यादा समय नहीं मिलताथा. गेंद को फ्लाइट देने में राशिद ज़्यादा विश्वास नहीं रखता. वैसे भी अफ़ग़ानिस्तानका फ्लाइट के साथ कुछ अच्छा एक्सपीरियंस नहीं रहा है. ;) हैदरबाद में हुए मैच मेंएक बात अलग से दिखाई दी. राशिद खान की गुगली. राशिद ने सुरेश रैना को पहली ही गेंदपर बीट किया. रैना के बल्ले से गेंद लग के स्लिप्स में खड़े वॉर्नर की ओर गई. वॉर्नरगेंद की तेज़ी को भांप नहीं पाए और कैच छूट गया वरना राशिद खान पहली ही गेंद पर रैनाका विकेट पा चुका होताराशिद के लिए अच्छी बात ये रही कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम में आते ही वो ऑटोमेटिक चॉइसबन गया. इसके साथ ही फ़ील्डिंग भी एक फ़ील्ड है जिसमें राशिद काफी बेहतर हैं. कवर मेंफ़ील्डिंग करते हुए राशिद काफी एथलेटिक रहता है. इसका सबूत धवल कुलकर्णी के रन आउटमें मिल गया. मिडविकेट में खड़ा राशिद गेंद को पकड़ता है और सीधे टिम्बर पर दे मारताहै. और तुरंत ही फ़ैसला भी सुना देता है. दाहिने हाथ ही तर्जनी उंगली उठाये खड़ा होगया.--------------------------------------------------------------------------------आईपीएल में राशिद खान के दूसरे मैच के बाद हर्षा भोगले कहते हैं कि उन्हें यही एकबात पसंद आती है. वो अभी नया है, एकदम कच्चा है, इसलिए बात करते टाइम कोई बनावटनहीं. उससे पूछा गया कि आप गुगली बहुत फेंक रहे थे तो कहता है कि हां अच्छी जा रहीथी तो फेंके जा रहा था. बड़ा प्लेयर बन गया होता तो बुद्धिजीवी रिऐक्शन देता. पिच,हवा और नमी जैसी बातें करता. लेकिन राशिद खान एक पारदर्शी जीव है. आप उसके आर पारदेख सकते हैं. आप जानते हैं कि वो किस कदर एक्साइटेड है. और ठीक उसी समय पर आप येभी महसूस कर सकते हैं कि उसमें कितना आत्मविश्वास है. आईपीएल में फेंकी उसकी एक भीगेंद ऐसी नहीं थी जहां ये लगा हो कि राशिद खान अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहा है. -------------------------------------------------------------------------------- राशिद ने आईपीएल में कुल 17 विकेट लिए. सनराइज़र्स हैदराबाद की रीढ़ बने रहे.उन्हें हर कहीं से सराहा जा रहा था. इसके बाद साल 2017 राशिद के लिए कमाल का सालरहा. राशिद ने पाकिस्तान के हसन अली के बाद वन-डे मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट लिए.हसन अली ने 45 और राशिद ने 43 विकेट लिए. राशिद ने डेज़र्ट टी-20 चैलेन्ज में 5मैचों में 9 विकेट लिए. इसके बाद ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ 5 मैचों में 10 विकेट्स लिए.वन-डे और टी-20 मैच मिला दिए जाएं तो कुल 25 विकेट. इसमें दूसरे टी-20 मैच में तो 2ओवर में 3 रन देकर 5 विकेट लेने का कमाल भी शामिल है. इधर राशिद खान ने बिग बैशटी-20 लीग में अपना कहर जारी रखा हुआ है. फिल सिमंस, जिन्होंने राशिद के साथ काफ़ीवक़्त बिताया है, कहते हैं कि राशिद खान अनिल कुंबले की जैसा है. बस, राशिद गेंद कोटार्न ज़्यादा करते हैं. बल्लेबाजों के लिए राशिद को पढ़ना आसान नहीं है. वो गेंद कोदोनों और घुमाता है और एक लेगस्पिनर की हैसियत से कुछ ज़्यादा ही तेज़ गेंद फेंकताहै. ये सभी इसकी ताकत हैं और इस तरह से एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए राशिद खान तुरुपका इक्का साबित हो रहे हैं.Rashid Khan with a big wicket for the Strikers and the Sixers are in somestrife. LIVE: https://t.co/bgR0ggZ8rz #BBL07 pic.twitter.com/yfP5xUEVS7— KFC Big Bash League (@BBL) December 28, 2017 राशिद खान अभी तक खेले 3 मैचों में6 विकेट ले चुके हैं और उनकी टीम उनकी मौजूदगी से काफ़ी खुश है. चूंकि टी-20 मेंज़्यादातर टीमें अब बाद में बैटिंग करना चाहती हैं, राशिद खान और भी ज़्यादा फायदापहुंचाते हैं. पहली इनिंग्स में गेंद फ़ेंकते हुए राशिद की करियर इकॉनमी 6 से कम है.एडिलेड को मिडल ओवर में रन रोकने के लिए राशिद खान के रूप में एक बेहतरीन जुगाड़ मिलगया है. Hoping for a huge summer from this young gun! Get to know new Strikersspinner @rashidkhan_19 #BBL07 #strikeforce pic.twitter.com/Af1iYznuTP — AdelaideStrikers (@StrikersBBL) December 22, 2017--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:इस BJP सांसद को आर्मी के जवानों का मरना आम बात लगती है!कौन है ये बॉलर जिसने इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?रजनीकांत की सियासी पारी के इस सिंबल का मतलब क्या है