The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ranji Trophy virat kohli crowd involved in pushing and pulling outside stadium Delhi vs Railway

रणजी खेलने पहुंचे कोहली को देखने के लिए लगी भीड़, स्टेडियम के बाहर धक्का मुक्की में कई घायल

Ranji Match: विराट कोहली रेलवे के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलने उतरे हैं. ये मैच 30 जनवरी से शुरू हुआ है. सुबह से ही ये रणजी मैच देखने के लिए स्टेडियम के बाहर काफी लोग जुट गए. जिस वजह से वहां झड़प की खबरें भी सामने आई है.

Advertisement
Virat Kohli, Ranji Match, Delhi vs Railway
विराट कोहली को देखने के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ (फोटो: PTI/X)
pic
रविराज भारद्वाज
30 जनवरी 2025 (Updated: 30 जनवरी 2025, 11:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली (Virat Kohli). इंडियन टीम के स्टार प्लेयर को लेकर फैन्स का क्रेज किस तरह का है, उससे हर कोई वाकिफ है. इंटरनेशनल क्रिकेट में इसके उदाहरण हम लगातार देखते आ रहे हैं. लेकिन अब डोमेस्टिक क्रिकेट में भी विराट को लेकर उसी तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है. विराट कोहली रेलवे के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलने उतरे हैं. ये मैच 30 जनवरी से शुरू हुआ है. सुबह से ही ये रणजी मैच देखने के लिए स्टेडियम के बाहर काफी लोग जुट गए. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान स्टेडियम के गेट नंबर-16 के बाहर झड़प की खबरें भी सामने आई है. जहां धक्का-मुक्की की वजह से कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं. इसमें एक कपल के भी घायल होने की खबर है. स्टेडियम में घुसने की कोशिश में लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे. इसके चलते फैन्स एंट्री गेट के पास गिर गए और घायल हो गए. जबकि पुलिस की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आईं.

ये भी पढ़ें: विराट को कोटला में खेलते देखना है, ये पेपर खोजकर जेब में रख लो!

यहां तक की स्टेडियम में घुसने की कोशिश में कुछ लोग अपने जूते-चप्पल वहीं छोड़ गए. घायल फैन्स का DDCA के सुरक्षाकर्मियों और मेडिकल टीम ने गेट के पास ही प्राथमिक उपचार किया. रिपोर्ट के मुताबिक एक घायल फैन के पैर में पट्टी भी बांधी गई.  

DDCA
स्टेडियम के बाहर जूते-चप्पल भी छोड़ गए फैन्स (फोटो: आज तक)

दरअसल, इस मुकाबले में फैन्स की एंट्री फ्री है. दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (DDCA)के सेक्रेटरी अशोक कुमार शर्मा ने उम्मीद जताई थी कि मैच के पहले दिन कम से कम दस हजार लोग आएंगे. इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े प्रत्यूष राज से बात करते हुए उन्होंने कहा था,

‘हम पहले दिन 10,000 लोगों की उम्मीद कर रहे हैं. एंट्री फ़्री रहेगी. फ़ैन्स को अपना आधार कार्ड और उसकी फ़ोटोकॉपी साथ लानी होगी. फ़ैन्स के लिए अरेंजमेंट्स कर दिए गए हैं. ये किसी इंटरनेशनल या IPL मैच जैसा रहेगा.’

बता दें कि विराट कोहली आखिरी बार 2012 में रणजी मैच खेलने उतरे थे. कोहली ने उस दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में रणजी मैच खेला था. ऐसे में अब वो तकरीबन 12 साल बाद रणजी मैच खेल रहे हैं. 

वीडियो: विराट ने ऑस्ट्रेलियन फैन्स को दिलाई 'सैंडपेपर' की याद, भयंकर ट्रोल कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()