BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने कहा है कि रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के नए सीजन काआयोजन दो फेज में किया जाएगा. टूर्नामेंट के पहले फेज में सभी लीग मैच खेले जाएंगे.इसके बाद जून में नॉकआउट मुकाबलों का आयोजन होगा. बता दें कि 13 जनवरी से रणजीट्रॉफी का नया सीजन शुरू होना था. लेकिन देश में बढ़ते कोरोना केस की वजह सेटूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था. अब जय शाह ने आधिकारिक बयान जारी करते हुएकहा, 'BCCI ने फैसला किया है कि रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो फेज में किया जाएगा. पहलेफेज में लीग के सारे मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि दूसरे फेज में नॉकआउट मुकाबलेहोंगे, जिसका आयोजन जून 2022 में होगा. हमारी टीम टूर्नामेंट के आयोजन में जुटी हुईहै. साथ ही हमारी ये भी कोशिश रहेगी कि खिलाड़ियों को बिना किसी जोखिम में डाले हुएइस रेड बॉल टूर्नामेंट को आयोजित किया जाए.' जय शाह ने आगे कहा, 'रणजी ट्रॉफी हमारासबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है. जो हर साल इंडियन क्रिकेट को बेहतरीन टैलेंट देतारहा है. इसलिए ये महत्वपूर्ण है कि हम लोग जरूरी कदम उठाकर इस प्रीमियर इवेंट कोरोचक बनाए रखें.'The Board has decided to conduct the Ranji Trophy this season in two phases. Inthe first phase, we plan to complete all matches of the league stage while theknockouts will be held in June: BCCI Secretary Jay Shah(File photo) pic.twitter.com/4ndfCyYq2B — ANI (@ANI) January 28, 2022 बता दें किBCCI ने 4 जनवरी को रणजी ट्रॉफी के साथ CK नायडू ट्रॉफी और सीनियर विमिंस T20 लीगको भी स्थगित कर दिया था. जिसके बाद कई घरेलू क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर अपनीनिराशा जाहिर की थी. BCCI ने अपने बयान में कहा था कि वह किसी भी तरह से खिलाड़ी,सपोर्ट स्टाफ, मैच ऑफिशल्स को जोखिम में नहीं डालना चाहते हैं. बता दें कि उस वक्तदिल्ली और मुंबई में हर रोज़ कोरोना के लगभग 20,000 केस सामने आ रहे थे. फैसले केअगले दिन ही सौरव गांगुली ने ये भरोसा जताया कि सिचुएशन कंट्रोल में आने के बादBCCI फिर से रणजी ट्रॉफी को आयोजित करने का हर संभव प्रयास करेगा. बताते चलें कि 27मार्च से IPL 2022 शुरू हो सकता है. और BCCI प्लान कर रहा है कि रणजी ट्रॉफी कापहला फेज इससे पहले ही खत्म हो जाए. फिलहाल तारीख और शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गयाहै.