The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ranji Trophy : Manoj Tiwary Scored His Maiden Triple Century by Spacial Bat Engraved the Name of His Son

अपने बल्ले पर किसका नाम खुदवाकर मनोज तिवारी ने जड़ डाली अपनी पहली ट्रिपल सेंचुरी?

रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ चमके तिवारी.

Advertisement
pic
21 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2020, 03:31 PM IST)
Img The Lallantop
Manoj Tiwary और उनका Special Bat (फोटो ट्विटर से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
मनोज तिवारी. बंगाल रणजी टीम के पूर्व कप्तान और भारत के लिए इंटरनैशनल मैच खेल चुके क्रिकेटर. तिवारी ने इसी सोमवार को रणजी ट्रॉफी के एक मैच में हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए अपनी पहली ट्रिपल सेंचुरी जड़ी. यह उनके करियर का 27वां फर्स्ट-क्लास सैकड़ा है. बाद में तिवारी ने ट्विटर पर इस ट्रिपल सेंचुरी के बारे में एक प्यारी सी बात साझा की. भारत के लिए 12 वनडे और तीन T20I खेल चुके तिवारी ने बंगाल की पहली पारी में यह ट्रिपल सेंचुरी जड़ी. जब तिवारी चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए तब उनकी टीम सिर्फ 22 रन पर दो विकेट खो चुकी थी. इसके बाद 34 साल के तिवारी ने बेहतरीन ट्रिपल सेंचुरी जड़ अपनी टीम को मजबूत स्कोर पर पहुंचाया.

# तिवारी का खास बल्ला

तिवारी ने 414 बॉल्स पर 303 रन की पारी खेली. इसमें 30 चौके और पांच छक्के शामिल थे. बंगाल ने उनकी ट्रिपल सेंचुरी पूरी होते ही 635/7 के टोटल पर अपनी पारी घोषित की. तिवारी ने अपनी पारी के दौरान श्रीवत्स गोस्वामी (95 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 195 जबकि अर्णब नंदी (65 रन नॉटआउट) के साथ आठवें विकेट के लिए 159 रन जोड़े. दिन का खेल खत्म होने के बाद तिवारी ने एक इमोशनल ट्वीट किया. इस ट्वीट के जरिए उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यह ट्रिपल सेंचुरी एक खास बैट के जरिए बनाई. इस बैट पर उनके बेटे का नाम खुदा था. बंगाल के कप्तान रह चुके तिवारी को पिछले साल अगस्त में कप्तानी से हटा दिया गया था. उनकी जगह बंगाल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अभिमन्यु ईश्वरन को अपना कप्तान बनाया था. तिवारी ने आखिरी बार भारत के लिए 2015 में जिम्बाब्वे टूर पर खेला था. IPL 2018 में किंग्स XI पंजाब के लिए खेले तिवारी को IPL 2019 और IPL 2020 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा. तिवारी ने हाल ही में इसके लिए अफसोस भी जाहिर किया था. उन्होंने कहा था कि उनके लिए यह पचा पाना बेहद मुश्किल था कि वह इस साल IPL में नहीं खेलेंगे.
भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बताया, कैसे टीम से जाने के बाद वो मरते मरते बचे?

Advertisement

Advertisement

()