रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल में 41 बार की चैम्पियन मुंबई को हराकर मध्य प्रदेशक्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. मध्य प्रदेश की टीम ने बेंगलुरु के एमचिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल को पांचवें दिन छह विकेट से जीत अपनी पहलीरणजी ट्रॉफी जीत ली है. इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे, शुभम शर्मा,रजत पाटीदार, कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ और सरफ़राज़ ख़ान जैसे स्टार वाली मुंबई कीटीम मध्य प्रदेश के सामने नहीं ठहर पाई. इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बैटिंगकरते हुए बोर्ड पर 374 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. उनके लिए बल्ले से सरफराज़ खानने शानदार शतक बनाया. जिसके जवाब में मध्य प्रदेश ने शानदार बैटिंग की और 536 रनबनाकर एक बड़ी लीड ले ली. मुंबई के लिए जहां एक शतक आया. वहीं मध्य प्रदेश के लिएयश दुबे(133 रन), शुभम शर्मा(116 रन) और रजत पाटीदार(122 रन) ने तीन शतक बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में मुंबई की टीम 269 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और मध्य प्रदेश नेआसानी से आखिरी दिन 108 रन के लक्ष्य को चेज़ कर लिया. मध्य प्रदेश की इस जीत परसोशल मीडिया पर ढेर सारे लोग उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. आइए जानते हैं किसने इस खास मौके पर क्या कहा. जश्न की शुरुआत प्रदेश केमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. उन्होंने कई ट्वीट्स किए. एक में उन्होंनेलिखा -'पहली बार कई बार की विजेता मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश की टीम ने #RanjiTrophy2022जीत कर कमाल कर दिया है. हम सब गदगद, प्रसन्न और भावविभोर हैं.मैं टीम के कोच श्री चंद्रकांत पंडित जी, कप्तान श्री आदित्य श्रीवास्तव जी एवंसमस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं'पहली बार कई बार की विजेता मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश की टीम ने #RanjiTrophy2022जीत कर कमाल कर दिया है। हम सब गदगद, प्रसन्न और भावविभोर हैं।मैं टीम के कोच श्री चंद्रकांत पंडित जी, कप्तान श्री आदित्य श्रीवास्तव जी को एवंसमस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। pic.twitter.com/LCJnQ6lg2K— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 26, 2022शिवराज का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो जीत सेलिब्रेट करते हुए भी नज़र आ रहेहैं.We are the champions!! #RanjiTrophy2022 https://t.co/XLdLOiQojSpic.twitter.com/9f19MycImR— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 26, 2022शिवराज के अलावा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी टीमको बधाई दी है. सिंधिया ने लिखा -'बेंगलुरु में खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत परमध्यप्रदेश टीम के सभी खिलाड़ियों सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश व देशवासियों कोहार्दिक बधाई.'बेंगलुरु में खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत परमध्यप्रदेश टीम के सभी खिलाड़ियों सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश व देशवासियों कोहार्दिक बधाई। #RanjiTrophyFinal— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) June 26, 2022सिंधिया ने एक और ट्वीट किया और लिखा -कई मायनों में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी मध्यप्रदेश की टीम में मुख्य कोचचंद्रकांत पंडित जी का अनुभव व आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी के साथ यश दुबे, शुभमशर्मा, रजत पाटीदार, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल, कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों केजोश और लय का सुंदर सम्मिश्रण है.कई मायनों में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी मध्यप्रदेश की टीम में मुख्य कोचचंद्रकांत पंडित जी का अनुभव व आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी के साथ यश दुबे,शुभमशर्मा,रजत पाटीदार,गौरव यादव और अनुभव अग्रवाल,कुमार कार्तिकेय जैसे खिलाड़ियों केजोश और लय का सुंदर सम्मिश्रण है। @MPCAtweets— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) June 26, 2022मध्य प्रदेश की जीत पर पूर्व रणजी ट्रॉफी विजेता वसीम जाफर ने भी ट्वीट किया औरलिखा -चंदू भाई, आपको मान गए. पहले मुंबई, फिर विदर्भ और अब मध्य प्रदेश. ट्रॉफी जीतने कीबात आती है तो आप बेस्ट हैं. कप्तान अदित्य श्रीवास्तव, MP की टीम और स्टाफ कोबधाई.Chandu bhai, tumhaala maanla 🙌🏽1st Mumbai, then Vidarbha, and now MP, it's incredible! Best coach when it comesto winning trophies 🏆 Many congratulations to skipper Aditya Shrivastava, MPteam, and support staff 👏🏽👏🏽 #RanjiTrophyFinal pic.twitter.com/BqR1gGXtDW— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) June 26, 2022BCCI के सचीव जय शाह ने भी एमपी की टीम को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई. हमने पूरे सीज़न कमाल का प्रदर्शन देखा.कोविड के दौरान एक और सफल सीज़न पूरा करने पर BCCI में सबको बधाई.Congratulations Madhya Pradesh on winning the #RanjiTrophy2022! We've witnessedsome terrific performances throughout the season. Great efforts by everyone@BCCI for ensuring another successful Ranji season amidst the pandemic.pic.twitter.com/qMxmvUNYZf— Jay Shah (@JayShah) June 26, 2022प्रज्ञान ओझा ने भी जश्न में हिस्सा लिया और टीम को बधाई दी. प्रज्ञान ने ट्वीटकिया -रणजी ट्रॉफी जीतने पर मध्य प्रदेश की टीम को बधाई. मुंबई के अच्छे प्रयास की सराहनाकरता हूं.Congratulations team #MadhyaPradesh for winning the tournament and very welltried team #mumbai #RanjiTrophy2022 #CricketTwitter pic.twitter.com/85QCKg4I7y— Pragyan Ojha (@pragyanojha) June 26, 2022बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी ने भी ट्वीट कर मध्य प्रदेश को बधाई दी. MP नेइस सीज़न सेमीफाइनल में बंगाल को हराया था. मनोज ने लिखा -मध्य प्रदेश की पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को उनकी इकलौती रणजी ट्रॉफी जीत पर बधाई.इस लम्हें का मज़ा लीजिए. आप लोग ये ट्रॉफी जीतना डिज़र्व करते थे.Congratulations to the Madhya Pradesh cricket team and to there support staffson winning there maiden Ranji trophy title. Deservedly Winners. Enjoy themoments guys 👏 #RanjiTrophyFinal pic.twitter.com/iKv1OGpjjd— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) June 26, 2022वीरेंद्र सहवाग ने भी इस जीत पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा -मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई. टीम ने बहुत अच्छा फोकस और दृढ़तादिखाई. MP के पास कुछ बहुत अच्छा टैलेंट है. ये एक ऐतिहासिक दिन है.Many congratulations to Madhya Pradesh on winning the Ranji Trophy.Great focus and dertermination to beat 41-time champion Mumbai.MP deserves all the laurels and glory, have some bright talent and this is trulya historic day for them. #RanjiTrophyFinal pic.twitter.com/4YtGEqbOlP— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 26, 2022मध्य प्रदेश की इस शानदार जीत में वैसे तो कोई खिलाड़ियों का योगदान रहा. लेकिनशुभम शर्मा को उनके शतक और दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैचचुना गया.