The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rajat Patidar can make his debut against south africa as shikhar dhawan will captain the side.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ IPL 2022 के हीरो को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

इस बंदे ने IPL2022 के आठ मैच में ही 333 रन कूट दिए थे.

Advertisement
Indian cricket team, Rajat patidar, Sanju samson
भारतीय क्रिकेट टीम (File)
pic
रविराज भारद्वाज
27 सितंबर 2022 (Updated: 27 सितंबर 2022, 06:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ T20I सीरीज़ फतह करने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब अगली सीरीज़ पर हैं. अब टीम T20I और वनडे सीरीज़ में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी. तीन मैच की T20I सीरीज़ की शुरुआत बुधवार, 28 सितंबर से होने वाली है. जिसके बाद इतने ही मैच की वनडे सीरीज़ भी खेली जाएगी.

इस सीरीज़ के लिए टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक शिखर धवन एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए दिख सकते हैं. जबकि शुभमन गिल और संजू सैमसन का टीम में रहना एकदम तय माना जा रहा है. पिछले कुछ समय से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को भी टीम में शामिल किया जा सकता है. IPL और घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्हें इसका इनाम मिल सकता है.

# South Africa के लिए सीरीज़ महत्वपूर्ण

ये वनडे सीरीज़ दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अभी वे लीग स्टैंडिंग में काफी नीचे हैं. और साल 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में क्वॉलिफाई करने के लिए उन्हें इस सीरीज़ में जीतना ही होगा. वनडे सीरीज़ की शुरुआत 6 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले मैच से होगी. वहीं दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर को रांची और तीसरा 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा.

# कमाल की फॉर्म में हैं Rajat Patidar

29 साल के रजत पाटीदार की बात करें तो वो इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में उन्होंने दो शतक लगाए. पहले टेस्ट में उन्होंने 176 रन की पारी खेली थी, जबकि तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए थे. वहीं उनके घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 45 फर्स्ट क्लास मैच में 45.49 की औसत से 3230 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 196 रन रहा है. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ के नाम 10 शतक और 16 अर्धशतक हैं. वहीं 45 लिस्ट ए मैच में उन्होंने 1462 रन बनाए हैं. जिसमें तीन शतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 158 रन रहा है. जबकि 39 T20 मैच में उन्होंने एक शतक की मदद से 1194 रन बनाए हैं.

वहीं इस साल IPL की बात करें तो दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने RCB के लिए महज़ आठ मैचों में 55.50 की औसत से 333 रन ठोके थे. इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं.

रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं हो रही है तो छोड़ दें!

Advertisement

Advertisement

()