IPL 2022 में दो नई टीम्स आ रही है. लखनऊ और अहमदाबाद. फिलहाल दोनों टीम्स ने अपनेऑफिशल नाम का ऐलान नहीं किया है. हालांकि ऐसा भी नहीं है कि नाम के बिना चीजें रुकीहुई हैं. दोनों ही टीम्स ने मेगा ऑक्शन से पहले तैयारियां शुरू कर दी हैं. लखनऊफ्रैंचाइज ने गौतम गंभीर को मेंटॉर बनाया है और एंडी फ्लावर को हेड कोच. जबकिअहमदाबाद फ्रैंचाइज के बारे में रिपोर्ट्स हैं कि वे पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीषनेहरा को हेड कोच बना सकते हैं. और इन्हीं सबके बीच सोमवार, 3 जनवरी को लखनऊ टीम नेट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया. लखनऊ टीम ने ट्विटर पर अपना ऑफिशलहैंडल @TeamLucknowIPL बनाया है. लखनऊ की ओर से ट्विटर हैंडल पर एक कवर पिक भी लगाईगई है, जिसमें रूमी दरवाज़ा दिखाया गया है. डेब्यू करते ही फ्रैंचाइज ने कैप्शन मेंदबंग फिल्म का फेमस डायलॉग लिखा, 'स्वागत नहीं करोगे हमारा?'Swaagat nahi karoge hamara? pic.twitter.com/ha52qmFl8I— Official Lucknow IPL Team (@TeamLucknowIPL) January 3, 2022 इस ट्वीट के बादराजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ फ्रैंचाइज पर चुटकी ली. उनका यह ट्वीट शेयर करते हुएरॉयल्स ने PK फिल्म का मशहूर डायलॉग लिखा, 'कही ये रोंग नंबर तो नहीं?, ठप्पा किधरहै दिखाओ.'Kahin yeh toh nahi? https://t.co/PQXIiwokFD pic.twitter.com/epUKzPcyE0— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 3, 2022 रॉयल्स का ये कहना था किलखनऊ का ऑफिशल अकाउंट वेरीफाइड नहीं है. ऐसे में हम कैसे मानें कि ये लखनऊफ्रैंचाइज का ही ट्विटर हैंडल है. हालांकि ट्विटर पर डेब्यू करने के कुछ घंटे बादही लखनऊ फ्रैंचाइज का ऑफिशल ट्विटर अकाउंट भी वेरीफाई हो गया. फिर लखनऊ टीम नेरॉयल्स को जवाब देते हुए लिखा, 'आ गया ठप्पा'. Aa gaya "thappa". https://t.co/oHKpuYkuFu pic.twitter.com/s2jbOJGyZy— Official Lucknow IPL Team (@TeamLucknowIPL) January 4, 2022 खबर लिखे जाने तकट्विटर पर लखनऊ फ्रैंचाइज के लगभग तीन लाख फॉलोअर्स हो गए हैं. और लखनऊ टीम ने अपनेइन फॉलोअर्स से टीम का नाम तय करने में मदद भी मांगी है. लखनऊ फ्रैंचाइज ने एकफोटो के साथ लिखा, 'IPL में कुछ नया हो रहा है. अधिक जानकारी के लिए बने रहिये'. इसफोटो में लिखा है, 'पहली बार फै़न्स रखेंगे IPL टीम का नाम. लखनऊ IPL टीम के नाम केहक़दार पहले आप.'IPL mein kuch naya ho raha hai.Stay tuned for more! ⏳ pic.twitter.com/054EhEKb47 — Official Lucknow IPL Team(@TeamLucknowIPL) January 4, 2022 इस ट्वीट के तुरंत बाद ट्विटर पर लखनऊ नवाब भीट्रेंड होने लगा. ये नाम लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है. बता दें कि लखनऊ फ्रैंचाइजका मालिकाना हक RP-संजीव गोयनका ग्रुप के पास है. IPL टीम की नीलामी में संजीवगोयनका ने लखनऊ फ्रैंचाइज को लगभग सात हजार करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था.इससे पहले संजीव गोयनका के पास राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स टीम का भी मालिकाना हक़था. फिक्सिंग मामले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लगे बैन के वक्तपुणे और गुजरात से दो नई टीम्स IPL में शामिल हुई थीं.