IPL 2022 का कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया में एक मौका डिज़र्व करता है?
IPL 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी चुनौतियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. BCCI ने साउथ अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली पांच मैच की T20I सीरीज़ के लिए 18 सदस्यों वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

IPL 2022 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी चुनौतियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. BCCI ने साउथ अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली पांच मैच की T20I सीरीज़ के लिए 18 सदस्यों वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
भारतीय दल का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर इस टीम के बारे में चर्चा शुरू हो गई. उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और दिनेश कार्तिक के टीम इंडिया में सलेक्शन को जमकर सपोर्ट मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें टीम में मौका नहीं दिए जाने पर खूब सवाल भी उठ रहे हैं. ऐसा ही एक नाम है राहुल त्रिपाठी का. सनराइज़र्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज़ त्रिपाठी को एक बार फिर भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. जिसके बाद कई क्रिकेट जानकारों ने इस सेलेक्शन पर सवाल खड़े किए हैं.
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के सेलेक्शन के बाद ट्वीट किया,
‘भारतीय दल में राहुल त्रिपाठी का नाम ना देखकर निराश हूं. वो एक मौका डिज़र्व करता है.’
भज्जी के अलावा हर्षा भोगले ने भी कहा है कि राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन की जगह टीम में होनी चाहिए. उन्होंने टीम देखते ही ट्वीट किया,
‘टीम को लेकर मैंने अपने दिमाग में जो कुछ सोचा था, मुझे लग रहा था कि केएल राहुल और ऋषभ पंत टीम में नहीं होंगे, लेकिन राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन ज़रूर होंगे. ऑस्ट्रेलिया के विकेट्स पर मुझे अब भी लगता है कि संजू उस लिस्ट में ज़रूर होंगे.’
टीम इंडिया के सेलेक्शन से पहले आकाश चोपड़ा और वसीम जाफर ने भी राहुल त्रिपाठी को भारतीय टीम में लेने की वकालत की थी. वसीम जाफर ने अपने ट्विटर पर पहले त्रिपाठी के सेलेक्शन पर फैंस से सवाल पूछा. और फिर खुद ही पंकज त्रिपाठी का मंज़ूरी जैसा दिख रहा मीम लगाकर उसका जवाब दे दिया. जाफर ने ट्वीट किया था,
‘राहुल त्रिपाठी को साउथ अफ्रीका सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए.’
इसके बाद ही उन्होंने ये मीम लगाया. जाफर के अलावा आकाश चोपड़ा ने भी ट्वीट किया और लिखा,
राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन‘राहुल त्रिपाठी को SA T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए.’
31 साल के हो चले राहुल त्रिपाठी ने साल 2010 में अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था. इसके बाद 2012 में उन्होंने महाराष्ट्र के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. वहीं अगर बात IPL की करें तो साल 2017 में पहली बार उन्हें खेलने का मौका मिला. अपने पहले ही सीज़न में राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए राहुल त्रिपाठी ने 391 रन कूट दिए थे. उस सीज़न उन्होंने IPL के अपने सेकंड बेस्ट स्ट्राइक रेट 146 से बल्लेबाज़ी की थी.
इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने हर साल रन्स बनाए हैं. हालांकि 2018-2019 में राजस्थान के लिए खेलते हुए उनका बल्ला उस कदर नहीं बोला. साल 2020 और 21 में वो KKR के लिए खेले. साल 2021 में उन्होंने 17 मैच खेले और 397 रन्स बनाए. यहां पर उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा रहा. राहुल ने ये सारे रन 140.28 की स्ट्राइक रेट से बनाए.
लेकिन 2022, यानि सबसे ताजा सीज़न में उन्होंने अपनी नई टीम सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए अपने IPL करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस कर डाली है. राहुल त्रिपाठी ने IPL2022 में हैदराबाद के लिए 14 मुकाबलों में 413 रन बनाए. पहली बार राहुल ने IPL में 400 से अधिक रन्स बनाए.
इस सीज़न उनकी बैटिंग एवरेज और स्ट्राइक रेट भी काफी बेहतर रहा है. राहुल त्रिपाठी ने इस सीज़न 37.55 की एवरेज और 158.24 की स्ट्राइक रेट से रन्स बनाए हैं. लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद जब राहुल त्रिपाठी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली.
नेतानगरी: राज्यसभा चुनाव का तिहाड़ जेल कनेक्शन शो में पता चल गया

