राहुल तेवतिया का ये वीडियो देख आप भी कहेंगे- भाई तू लेजेंड है!
क्या कैच पकड़ा है यार!

राहुल तेवतिया एक लेजेंड हैं. ये अभी मैं कह रहा हूं. लेकिन ये बात आप भी कहेंगे. अगर आपने 4 अप्रैल, दिन मंगलवार को तेवतिया को एक्शन में देखा हो. दिल्ली के खिलाफ़ तेवतिया ने पॉइंट पर क्या कमाल की फील्डिंग की. ऐसा कैच पकड़ा कि देखने वाले दंग रह गए.
चलिए विस्तार से बताते हैं. दिल्ली की पारी के आठ ओवर हो चुके थे. टाइम-आउट के बाद अल्ज़ारी जोसेफ दोबारा बोलिंग पर आए. पहली गेंद. कोई रन नहीं. दूसरी गेंद. ऑफ स्टंप के बाहर की लेंथ बॉल. वॉर्नर ने इसे कट करना चाहा. लेकिन गेंद उनके काफी क़रीब थी. और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट्स बिखेर गई. जोसेफ काफी खुश हुए. और इसी के साथ वॉर्नर का स्ट्रगल भी खत्म हुआ. उन्होंने 32 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया.
इसके बाद आए राइली रूसो. लोग लंबे वक्त से उन्हें क्रीज़ पर देखना चाहते थे. लेकिन रूसो के लिए क्रीज़ पर आना किसी बुरे सपने जैसा रहा. वॉर्नर को 145.5 की स्पीड से फेंकी बॉल पर बोल्ड करने वाले जोसेफ ने ये गेंद 146 की स्पीड से फेंकी.
# Rahul Tewatia Blinderरूसो ने कंधे तक की ऊंचाई वाली इस गेंद की उम्मीद नहीं की थी. और इसी चक्कर में उनसे गलती हो गई. गेंद बल्ले से टकराकर पॉइंट की ओर उछल गई. तेवतिया ने आगे की ओर कूद, एक बेहतरीन कैच थाम लिया. कैच इतना कमाल था कि देखने वाले भौचक रह गए. यहां तक कि अंपायर को भी भरोसा नहीं हुआ.
थर्ड अंपायर की मदद ली गई. कई रीप्लेज के बाद कंफर्म हुआ कि तेवतिया ने बहुत ही बेहतरीन कैच पकड़ लिया है. रूसो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले वापस लौट गए. दिल्ली की टीम 67/2 से 67/4 हो गई.
इससे पहले हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. दिल्ली की टीम ने ठीकठाक शुरुआत की. लेकिन उनके मुख्य बल्लेबाज, अपनी शुरुआतों को अच्छे अंत में नहीं बदल पाए. पृथ्वी शॉ ने सात, मिच मार्श ने चार, डेविड वॉर्नर ने 37, और अभिषेक पोरेल ने 20 रन बनाए.
वीडियो: धोनी के छक्कों के बीच गौतम गंभीर क्यों ट्रेंड हुए?

