गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ IPL डेब्यू किया है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी मेंगुजरात ने सीजन की दूसरी नई नवेली टीम लखनऊ को पांच विकेट से मात दी. इस जीत केहीरो मोहम्मद शमी और राहुल तेवतिया रहे. शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेटचटकाए. और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. जबकि तेवतिया ने महज 24गेंदों में 40 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.Man of the Match is none other than @MdShami11 for his brilliant spell in thepowerplay @gujarat_titans win by 5 wickets.Scorecard - https://t.co/u8Y0Kpnh0K #GTvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/yywZNAqEDo— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2022 इससे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या नेटॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराबरही. कप्तान केएल राहुल खाता भी नहीं खोल सके. जबकि क्विंटन डी कॉक ने सात रन बनाए.एवन लूइस ने 10 रन और मनीष पांडे छह रन बनाकर चलते बने. लखनऊ ने महज 29 रन के भीतरचार विकेट गंवा दिए. इसके बाद दीपक हूडा और डेब्यू कर रहे आयुष बदोनी ने पारी कोबखूबी संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 92 रन जोड़े. दीपक ने 41गेंदों में 55 रन की पारी खेली. जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं आयुषबदोनी ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए. निचले ऑर्डरमें कृणाल पंड्या ने 13 गेंदों में 23 रन बनाकर टीम के स्कोर 158 रन तक पहुंचाया.गुजरात की तरफ से शमी ने 25 रन देकर तीन और वरुण आरोन ने दो विकेट हासिल किये.राशिद खान को एक विकेट मिला.First half century for our young dynamite in his debut - Ayush Badoni!आरंभ है प्रचंड आईपीएल की पहली पारी में ही आयुष ने जड़ा अपना पहला अर्धशतक#AbApniBaariHai#LSG #GTvsLSG #IPL2022 pic.twitter.com/G95ZE7I7x8 — Lucknow SuperGiants (@LucknowIPL) March 28, 2022 जवाब में 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरीगुजरात ने पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए मैथ्यू वेड ने 30,कप्तान हार्दिक ने 33 और डेविड मिलर ने 21 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. वहींराहुल तेवतिया ने 24 गेंदों में धुआंधार 40 रन बनाए. जिसमें पांच चौके और दो छक्केशामिल थे. अभिनव मनोहर ने सात गेंदों में नाबाद 15 रन बनाकर टीम की जीत में अहमभूमिका निभाई. लखनऊ की तरफ से बोलिंग में दुष्मंथ चमीरा ने सबसे ज्यादा दो विकेटझटके.For best results, read this while humming ... #SeasonOfFirsts #AavaDe #GTvLSG#TATAIPL pic.twitter.com/zD8yA4CQDg— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 28, 2022 गुजरात टाइटंस और लखनऊसुपरजायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले के दौरान ट्विटर पर खूब हैशटैग चले. ऐसे मेंहम आपको बताने जा रहे हैं चार बड़े ट्विटर ट्रेंड्स के बारे में. #RahulTewatiaट्रेंड्स में सबसे टॉप पर राहुल तेवतिया रहे. उन्होंने 24 गेंदों में 40 रन कीतूफानी पारी खेलकर लखनऊ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. तेवतिया की बल्लेबाजी देख एकयूजर ने लिखा, 'साफ तौर पर राहुल तेवतिया केएल राहुल के नेतृत्व वाली टीम को पसंदनहीं करते.'Rahul Tewatia clearly doesn’t like a team lead by KL Rahul.— Prajakta (@18prajakta) March 28, 2022 बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स से पहलेकेएल राहुल पंजाब फ्रैंचाइज की कप्तानी करते थे. और IPL2020 में तेवतिया ने शारजाहमें खेले गए एक मुकाबले में पंजाब के जबड़े से अकेले जीत छीन ली थी. उन्होंने महज 31गेंदों में सात छक्कों की मदद से 53 रन ठोके थे. राहुल तेवतिया ने पंजाब के गेंदबाजशेल्डन कोट्रेल के एक ही ओवर में पांच छक्के मारे थे. #AyushBadoni ट्रेंड्स मेंदूसरे नंबर पर आयुष बदोनी रहे. आयुष ने IPL डेब्यू पर शानदार पचासा लगाया. उन्होंने41 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की पारी खेली. आयुष की बल्लेबाजी देख एक यूजर नेगौतम गंभीर की तारीफ की. उन्होंने लिखा, 'गौतम गंभीर जब टैलेंट को पहचानें तो कभीशक मत करियेगा. मुझे याद है उन्होंने 2012 में कहा था कि भारत ने कभी भी रोहितशर्मा जितना टैलेंटेड खिलाड़ी पैदा नहीं किया था.'Never doubt when Gambhir recognises Talent. Ayush Badoni Remember in 2012,Gambhir said , India never had produced a Talent like Rohit Sharma.— Nimita✨ (@nimxs_12) March 28, 2022 बता दें कि गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स केमेंटॉर हैं. और आयुष बदोनी को खरीदने के पीछे उन्हीं का हाथ था. #KLRahul ट्रेंड्समें तीसरे नंबर पर केएल राहुल रहे. और इसके पीछे की वजह उनकी कप्तानी है. एक यूजरने राहुल की कप्तानी पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा, 'केएल राहुल की कप्तानी से निराशहूं. पारी का 16वां और 17वां ओवर स्पिनर्स को दिया. जबकि तीन मेन पेसर्स उनके पासथे. यही महंगा पड़ गया. 16वें ओवर में 22 रन लगे. और 17वें ओवर में 17 रन.'Disappointed with #KLRahul s Captaincy, Gave 16 & 17 overs to spinners though hehad 3 main pacers Which costed them the match 16th over 22 runs 17th over 17runs pic.twitter.com/8QTKMukzc5— Anu (@anucricgal) March 28, 2022 #DeepakHooda ट्रेंड्स में चौथे नंबर पर दीपकहूडा रहे. लखनऊ के इस खिलाड़ी ने बढ़िया बल्लेबाजी की. 41 गेंदों में 55 रन बनाए.लेकिन ट्विटर पर ट्रेंड एक कैच लेने की वजह से हुए. दरअसल, दीपक हूडा ने चमीरा कीगेंद पर गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल का कैच लपका. और इसके बाद कृणाल पंड्या औरदीपक ने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को गले लगा लिया. बस फिर क्या था. ट्विटर पर लगेलोग हैशटैग चलाने. एक यूजर ने लिखा, 'IPL सब कुछ कर सकता है. कृणाल पंड्या और दीपकहूडा एक-दूसरे से गले लगते हुए.'IPL can do everything.!The hug between Krunal Pandya& Deepak Hooda.!pic.twitter.com/B0nXujnY7A— Spidey! (@Cric_spidey) March 28, 2022 बता दें कि दीपक हूडा और कृणाल पंड्या केबीच सब कुछ ठीक नहीं था. दोनों खिलाड़ी पहले बड़ौदा टीम में साथ खेला करते थे. लेकिनदीपक ने कृणाल से अनबन की वजह से बड़ौदा को छोड़ दिया. और राजस्थान के लिए खेलनेलगे. अब दीपक और कृणाल IPL में एक साथ लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेल रहे हैं.