टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान हो गया है. BCCI ने राहुल द्रविड़ को टीम का अगलाहेड कोच बनाया है. राहुल द्रविड़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से कोच पद का भारसंभालेंगे. बता दें कि रवि शास्त्री का कार्यकाल T20I विश्वकप 2021 के बाद खत्महोने जा रहा है. CAC यानि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी की सदस्य सुलक्षणा नायक और आरपीसिंह ने एकमत होकर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का अगला हेड कोच चुना है. इससे पहलेBCCI ने 26 अक्टूबर को हेड कोच की वैकेंसी निकाली थी. कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ने कहा, 'मेरे लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनना सम्मान की बात है. और मैं इस भूमिकाके लिए तैयार हूं. रवि शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शनकिया. और मुझे उम्मीद है कि मैं इस टीम को और आगे लेकर जाऊंगा. टीम इंडिया केज्यादातर खिलाड़ियों के साथ मैंने नेशनल क्रिकेट अकैडमी, अंडर-19 और इंडिया ए मेंकाम किया है. और मैं जानता हूं कि सभी खिलाड़ियों में पैशन है. और खुद में दिन-ब-दिनइम्प्रूव करने की चाहत है. आगामी दो सालों में कई बड़े इवेंट्स हैं. खिलाड़ियों औरसपोर्ट स्टाफ के साथ काम करने को इच्छुक हूं, ताकि हम अपने लक्ष्य को हासिल करसकें.'🚨 NEWS 🚨: Mr Rahul Dravid appointed as Head Coach - Team India (Senior Men)More Details 🔽 — BCCI (@BCCI) November 3, 2021 बता दें कि राहुल द्रविड़ NCA यानिनेशनल क्रिकेट अकैडमी के मुखिया थे. उन्हें श्रीलंका दौरे पर पहली बार टीम इंडियाका हेड कोच बनाया गया था. उस वक्त रवि शास्त्री सीनियर टीम के साथ इंग्लैंड दौरे परथे. हालांकि, श्रीलंका दौरा खत्म होने के बाद खबरें आने लगी थी कि द्रविड़ एनसीए मेंही रहना चाहते हैं. और वह टीम इंडिया का कोच नहीं बनना चाहते. बाद में चीजें साफ़हुई. और अब द्रविड़ टीम के हेड कोच हैं. उधर, BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने राहुलद्रविड़ का स्वागत किया. गांगुली ने कहा, ‘द्रविड़ का बतौर हेड कोच स्वागत है.राहुल महान खिलाड़ी हैं. उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकैडमी में भी भारतीय क्रिकेट कीसेवा की है. राहुल ने NCA में कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया है. जो आज इंटरनेशनलस्टेज पर देश के लिए खेल रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि द्रविड़ अपने कार्यकाल मेंभारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे.’ बता दें कि 17 नवंबर से भारत औरन्यूज़ीलैंड के बीच T20 सीरीज शुरू हो रही है. पहला मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा.इसके बाद दूसरा T20 मैच 19 नवंबर को रांची में और 21 नवंबर को ईडन गार्डन में तीसराT20 मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच 25 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीजभी खेली जाएगी.