स्पेन के टेनिस स्टार रफाएल नडाल ने इतिहास रच दिया है. ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनलमें रूस के दनील मेदवेदेव को हराकर नडाल ने अपने करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम टाइटलजीत लिया है. उनके नाम अब विश्व में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम हो गए हैं. वे टेनिसके दिग्गज स्टार रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के 20-20 ग्रैंडस्लेम्स से आगे निकलगए हैं. नडाल ने ये मैच दो सेट से पिछड़ने के बाद 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 के स्कोरसे अपने नाम किया. ये नडाल का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल है. खराब रही थी शुरुआतनडाल के लिए मैच का पहला सेट बेहद खराब रहा. शुरूआती चार गेम में 2-2 की बराबरी केबाद नडाल ने लगतार चार गेम हारे और पहला सेट मेदवेदेव के नाम रहा. अगले सेट मेंनडाल ने बेहतर खेलना शुरू किया. एक समय पर उन्हें इस सेट को जीतने के लिए बस एक गेमअपने नाम करना था. लेकिन मेदवेदेव ने वापसी की और इस सेट को टाई-ब्रेकर में ले गए.जिसमें उन्होंने नडाल को 7-6 से मात देकर मैच में दो सेट की बढ़त बना ली. नडालहिस्ट्री बनाने से चूकते दिख रहे थे. लेकिन यहां से ही इस स्टार ने बेहतरीन वापसीकी. गेम जितना लम्बा चलता है, नडाल उतने खतरनाक होते जाते हैं. इस मैच में भी कुछऐसा ही हुआ.Mind. blown. @RafaelNadal: @AustralianOpen | #AusOpen | #AO2022 pic.twitter.com/XmQ9RmnJ1V — ATP Tour(@atptour) January 30, 2022 'व्हॉट ए कमबैक' तीसरे सेट से नडाल ने मैच को अपनी तरफखींचना शुरू किया. नडाल ने मेदवेदेव की सर्विस ब्रेक करना शुरू किया और अंत मेंतीसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया. अब नडाल लय पकड़ चुके थे और देखते ही देखते चौथेसेट में 4-2 से लीड करने लगे. मेदवेदेव के चहरे पर थकान और निराशा दिखने लगी थीक्योंकि ये मैच चार घंटे से ऊपर चला. नडाल ने चौथा सेट भी 6-4 से अपने नाम कर लिया.फाइनल सेट के शुरूआती चार गेम्स में दोनों खिलाड़ी दो-दो की बराबरी पर थे. लेकिनजैसे-जैसे सेट आगे बड़ा नडाल लीड बनाते गए. नडाल 5-3 से आगे थे और मैच जीतने से महज़एक गेम दूर थे. सर्विस भी उन्हीं की थी. नडाल को जीत दिखने लगी थी. लेकिन मेदवेदेवभी इतनी जल्दी हार कहां मानने वाले थे. उन्होंने पहले नडाल की सर्विस ब्रेक की औरफिर अगला गेम जीत मैच को टाई-ब्रेकर की कगार पर ले गए. लेकिन इस बार बार नडालसर्विस में नहीं चूके और सेट जीत इतिहास रच डाला.Reunited with Norm 🏆#AusOpen • #AO2022 • @RafaelNadalpic.twitter.com/QAh0CPWYN0— #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2022 ये नडाल के करियर का 29वांग्रैंडस्लैम फाइनल था. जिनमें उनका रिकॉर्ड अब 21 जीत और 8 हार का हो गया है. नडालके नाम 13 फ्रेंच ओपन, दो विम्बलडन, चार यूएस ओपन और अब दो ऑस्ट्रेलियन ओपन केटाइटल हो गए हैं. नडाल मॉडर्न टेनिस इतिहास के ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल यानी GOAT बनने कीरेस में सबसे आगे हो गए हैं.