The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • radha yadav led india women a team defeated pakistan a team emerging asia cup 2026

कोलंबो से पहले थाईलैंड में पस्त हुआ पाकिस्तान, भारत ने 10 ओवर में खत्म कर दिया मैच

इंडिया ए विमेंस टीम की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्हें पहले मैच में 13 फरवरी को यूएई की महिला टीम से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ए ने अगले मैच में पाकिस्तान के ख‍िलाफ वापसी की है.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2026, 06:50 PM IST)
india vs pakistan, asia cup, sports news
भारतीय महिला टीम ने एर्मजिंग एशिया कप में कमाल की जीत दर्ज की. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

15 फरवरी को क्रिकेट फैंस की नजर कोलंबो में होने भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं. लेकिन, उस मैच से पहले थाईलैंड में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एर्मजिंग एशिया कप चल रहा है. इसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का सामना हुआ. भारत ने इस मैच में 8 विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की. कप्तान राधा यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी और दिनेश वृंदा के तूफानी नाबाद अर्धशतक के दम पर भारत ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की.  

भारत की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी रही है. उन्हें पहले मैच में शुक्रवार को यूएई की महिला टीम से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने अगले मैच में वापसी की. पाकिस्तान ‘ए’ पर जीत के साथ भारत ‘ए’ महिला टीम ग्रुप ए में यूएई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

93 पर ऑलआउट हुआ पाकिस्तान

भारत ‘ए’ की स्पिनर्स ने अपनी सटीक गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. पाकिस्तानी टीम की कोई भी बैटर खुलकर नहीं खेल पाई और न ही टिक पाई. पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवर में महज 93 रन पर आउट हो गई. पाकिस्तान की केवल तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाईं. शावाल जुल्फीकर ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए. वहीं, गुर रुख ने 21 और अनोशा शरमिन ने 17 रन की पारी खेली. भारत की ओर से राधा यादव, साइमा ठाकोर और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट लिए. जिन्तिमानी कलिता और मिन्नु मानी ने 1-1 विकेट लिया. 

59 गेंद रहते ही जीत लिया मैच

जीत के लिए 94 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए हुमैरा काजी के पहली ही गेंद पर आउट होने से भारत को शुरुआती झटका लगा. हालांकि इसके बाद भारत को ज्यादा परेशानी नहीं हुई. क्योंकि वृंदा दिनेश ने शानदार जवाबी हमले से मैच का रुख पलट दिया. वृंदा ने 29 गेंदों में 12 चौके लगाए और नाबाद 55 रन बनाकर जीत लगभग तय कर दिया.

यह भी पढ़ें- तेरा भाई बनेगा उस्मान तारिक! टीम इंडिया को कप्तान सूर्या ने कराई नेट प्रैक्टिस

वृंदा को अनुष्का शर्मा का अच्छा साथ मिला. अनुष्का ने 26 गेंद में 24 रन की संयमित पारी खेलने के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. अनुष्का के आउट होने के बाद, तेजल हसबनीस ने पांच गेंदों में एक छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाकर टीम को महज 10.1 ओवर में जीत दिला दी.

वीडियो: T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के साथ हैंडशेक पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()