वैशाली ने कैंडिडेट्स चैंपियनशिप जीतकर रच दिया इतिहास, वर्ल्ड चैंपियन बनने की दावेदारी में 2 भारतीय
भारतीय चेस इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. ग्रैंडमास्टर D Gukesh ओपन कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं वहीं R Vaishali चैलेंजर बन गई हैं.

ग्रैंडमास्टर आर वैशाली (R Vaishali) ने 15 अप्रैल को वह करके दिखाया जो आज तक कोई भारतीय महिला नहीं कर पाई. वैशाली FIDE Womens Candidates Championship जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चैलेंजर बन गई हैं. सिप्रेस में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट की विजेता को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जू वेनजुन (Ju Venjun) का सामना करना था. और अब यह जगह वैशाली की है. भारतीय चेस इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में भारतीय खिलाड़ी नजर आएंगे. ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) ओपन कैटेगरी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं. वहीं वैशाली महिला इवेंट में चैलेंजर बन गई हैं.
वैशाली ने जीता आखिरी मुकाबला15 अप्रैल को टूर्नामेंट का 14वां और आखिरी राउंड का मुकाबला खेला गया था. वैशाली का सामना रूस की केतरयना लाग्नो से था. वैशाली के लिए यह जरूरी था कि वह मैच जीते. साथ ही उनके लिए क्वालिफाई करने की दूसरी शर्त यह थी कि उनके बराबर अंक वाली बिबिसारा असरबायेवा आखिरी मैच जीत न पाएं. वैशाली ने अपना मैच जीता और दूसरे मोर्चे पर उनकी मदद की भारत की युवा ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने. दिव्या का सामना बिबिसारा ने था और उन्होंने इस अहम मुकाबले में कजाखस्तान की इस युवा खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोका. इसके साथ ही वैशाली का टाइटल पक्का हो गया.
वैशाली का सफरवैशाली ने इस पूरे टूर्नामेंट में नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने कातरयेना लागनो, टैन जोनगयी और एलेक्सजेंड्रा गोयचकिना के खिलाफ जीत हासिल की. वहीं एना मुजिचुक जैसे अहम खिलाड़ियों के खिलाफ ड्रॉ भी हासिल किया. टूर्नामेंट में उनके लिए सबसे बड़ा सेटबेक जू जाइनर था, जिन्होंने वैशाली को दो बार हराया. हालांकि दोनों ही बार वैशाली ने मजबूती के साथ वापसी की. टूर्नामेंट में भारत की अन्य ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख भी शामिल थी लेकिन वह 5.5 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर रही. वहीं वैशाली के छोटे भाई आर प्रज्ञानंदा ओपन कैटेगरी में छठे स्थान पर रहे.
यह भी पढ़ें- अहमद शहजाद ने दिया PCB को रियलिटी चेक, पाकिस्तानी सच बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे!
कैंडिडेट्स जीतने पर वैशाली ने 28000 यूरो यानी लगभग 30 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती है. वहीं हर हाफ पॉइंट जीतने के लिए उन्हें अलग से 2,200 यूरो मिलेंगे. अब वैशाली की नजरें वर्ल्ड चैंपियनशिप पर होगी जहां उनका सामना जू वेनजुन से होगा.वेनजुन पांच बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी हैं.
फाइनल स्टैंडिंग1 वैशाली- 8.5 अंक
2 असौबायेवा - 8 अंक
3-4 गोरयाचकिना, झू जिनर - 7.5 अंक
5 मुज्यचुक, 7 अंक
6 लग्न - 6.5 अंक
7-8 दिव्या, तान झोंग्यी - 5.5 अंक
वीडियो: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो बन गए, KKR के सामने किया शानदार प्रदर्शन

