The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • R Ashwin tops bowler's and All rounder's ICC Test ranking

बोरिंग बॉलिंग वाला बना दुनिया का सबसे अच्छा बॉलर और ऑल-राउंडर!

आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग रिलीज़ की हैं. अश्विन टॉप पर हैं. बॉलिंग में भी और ऑल-राउंडर कटेगरी में भी.

Advertisement
pic
26 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 26 जुलाई 2016, 12:45 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईसीसी ने नयी टेस्ट रैंकिंग रिलीज़ की हैं. इंडिया के लिए अच्छी खबर है. टेस्ट रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन ने टॉप किया है. वो भी दो-दो फील्ड्स में. बॉलिंग में भी और आल राउंडर के तौर पर भी. दोनों ही विधाओं में रविचंद्रन अश्विन पहली रैंक पर हैं. अश्विन को वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ हुए पहले टेस्ट मैच का काफ़ी फ़ायदा हुआ. उन्होंने पहली इनिंग्स में सेंचुरी मारी साथ ही दूसरी इनिंग्स में 7 विकेट लिए. 83 रन पर 7 विकेट से उनकी बॉलिंग रैंकिंग में 876 पॉइंट्स हो गए. जेम्स एन्डरसन के भी इतने ही पॉइंट्स हैं लेकिन चूंकि अश्विन का एवरेज कम था इसलिए उन्हें पहला स्पॉट मिला. उधर पहले नम्बर पे मौजूद यासिर शाह को इंग्लैण्ड के खिलाफ़ हुए दूसरे टेस्ट मैच में मात्र एक ही विकेट मिला. इसकी वजह से वो पहले नम्बर से 4 स्पॉट नीचे खिसककर पांचवें नम्बर पर पहुंच गए. उधर बैट्समेन की लिस्ट में टॉप टेन में कोई भी इंडियन बैट्समैन नहीं शामिल है. वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ पहले मैच में 200 रन मारने वाले विराट कोहली 14वें स्पॉट से 12वें स्पॉट पर पहुंच गए हैं. जो रूट अपनी डबल सेंचुरी की बदौलत सेकंड रैंक पर काबिज हैं जबकि कैप्टन कुक टॉप 10 में आकर नौंवे नम्बर पर हैं. टेस्ट मैचों में स्टीव स्मिथ अब भी पहले नम्बर पर बने हुए हैं. साल 2015 के अंत में इयर-एंड रैन्किंग्स में रविचंद्रन अश्विन पहले भी यही कारनामा कर चुके हैं. उस वक़्त भी वो साल ख़त्म होने पर रैंकिंग में सबसे अच्छे बॉलर और सबसे अच्छे ऑल-राउंडर बने बैठे थे. भारतीय क्रिकेटरों में बेस्ट ऑल राउंडर और बेस्ट बॉलर होने का ये कारनामा सिर्फ अश्विन ही दो बार दिखा पाए हैं.

Advertisement

Advertisement

()