इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय टीम हार की कगार पर पहुंचचुकी है. और ऐसा होते देख फ़ैन्स को रविचंद्रन अश्विन की याद आ रही है. फ़ैन्स कामानना है कि अगर अश्विन इस मैच में खेल रहे होते, तो भारतीय टीम बेहतर स्थिति मेंहोती. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए महज़ 119 रन कीदरकार है. जबकि उनके सात विकेट अभी भी बाकी हैं.स्कोर बोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाने के बाद भी भारतीय टीम की इस हालत का जिम्मेदारटीम के गेंदबाजों को माना जा रहा है. टीम के तेज गेंदबाजों, खासकर शार्दुल ठाकुर काप्रदर्शन इस मुकाबले में काफी साधारण रहा है. और इसीलिए फ़ैन्स ने अश्विन की जगहशार्दुल को इस टीम में चुने जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उनके मुताबिक अगरशार्दुल की जगह अश्विन इस मैच में होते, तो भारतीय टीम इस मैच को जीत सकती थी.सोशल मीडिया पर भड़के फ़ैन्सफ़ैन्स के मुताबिक अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. इसकेआधार पर उनको टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. एक यूजर ने लिखा,‘इसी वजह से गेंदबाजी में अश्विन की बहुत जरूरत है. उनके रिकॉर्ड्स को देखें. दूसरीपारी में उनका रिकॉर्ड शानदार है.’This is why I said #Ashwin is much needed in bowling attack...🤷🏻♂️Please look into the records...🔥Atleast in second innings...💁🏻♂️#IndianCricketTeam#INDvENG #testcricket#CricketTwitter@ashwinravi99 😎 pic.twitter.com/ANLjoHz8Nu— $n@©ky™ 🦉 (@snackynicky) July 4, 2022दूसरे यूजर ने लिखा,‘रवि अश्विन जैसा खिलाड़ी हमेशा आपकी टीम में होना चाहिए. चाहे मैच गेहूं के खेतमें ही क्यों ना हो रहा हो.’Player like Ravi Ashwin should always be in your team even match happening oncrop of wheat.........— Lord Shaw™ (@Fire_cracker56) July 4, 2022एक अन्य यूजर ने लिखा,‘विहारी-कोहली-अय्यर ने मिलकर दो पारियों में 96 रन बनाए. अश्विन निश्चित रूप अकेलेदम पर उनसे ज्यादा रन बनाते और साथ ही विकेट भी हासिल करते. मुझे नहीं पता किअश्विन को अपनी जगह पक्की करने के लिए क्या करना होगा.’Vihari-kohli-iyer combined made 96 in 2 innings. Ashwin definitely would havescored more than that single-handedly plus a wicket taker. I dont know whatashwin has to prove to cement hai place. #INDvsENG— रणबंका (@Ripudaman_Sinh) July 4, 2022जबकि एक और यूजर ने लिखा,'शार्दुल ठाकुर की जगह हम अश्विन को टीम में शामिल कर सकते थे ... अश्विन कुछ रनबनाने के साथ-साथ कुछ विकेट भी हासिल करते.'We could have played Ashwin over Shradul Takur ... Ash could have scored fewruns and pick up wickets as well— Nithin Kunnummal (@NithinKunnummal) July 4, 2022बता दें कि विश्व के नंबर दो टेस्ट बोलर रविचंद्रन अश्विन को आखिरी टेस्ट के लिएटीम में जगह नहीं दी गई थी. जिसकी वजह इंग्लैंड की कंडीशन को माना जा रहा था, जो कितेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है. लेकिन अब ये फैसला गलत साबित होता दिखरहा है. अश्विन टेस्ट में दुनिया के नंबर दो ऑलराउंडर भी हैं. ऐसे में उनके टीम मेंरहने से बल्लेबाज़ी भी बेहतर हो सकती थी. अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच कीटेस्ट सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.