अश्विन का दावा, इन दो प्लेयर्स के बीच मुकाबला तय करेगा भारत-इंग्लैंड में कौन जाएगा फाइनल?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े ग्राउंड पर होगा. इस मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) ने सूर्या(Surya) और आदिल रशीद (Adil Rashid) के बीच होने वाले पर्सनल मुकाबले पर बात की है.

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. फाइनल का टिकट इसी मैच से तय होगा. इसलिए, यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' वाला है. इस नॉक आउट मैच में बहुत कुछ देखने को मिलेगा. एक तरफ, जहां मैदान पर दोनों टीमों के बीच कांटे की जंग होगी, तो दूसरी तरफ प्लेयर्स के बीच बेस्ट बनने की होड़ होगी?
इस सेमीफाइनल मैच पर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन की नजर है. उन्होंने सेमीफाइनल से पहले, दो प्लेयर्स के टैक्टिकल बैटल पर जोर दिया है. उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और आदिल रशीद (Adil Rashid) के बीच पर्सनल मुकाबला काफी अहम होगा. उनके मुताबिक, दोनों प्लेयर्स के बीच होने वाली जंग सेमीफाइनल की दिशा तय कर सकताी है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,
“अगर हम वेस्टइंडीज के खिलाफ 195 रन चेज कर सकते हैं तो हम इंग्लैंड के खिलाफ भी चेज कर सकते हैं. इंग्लैंड की बॉलिंग कुछ खास नहीं है. हम भारत में खेले रहे हैं. हम अपने फेवरेट ग्राउंड वानखेड़े पर खेल रहे हैं. लेकिन बढ़त होने का मतलब यह नहीं कि हम जीत जाएंगे. कोई एक्सक्यूज नहीं चलेगा. आपकी बॉलिंग-बैटिंग और फील्डिंग एकदम दुरुस्त होनी चाहिए. अगर वह कहेंगे कि काश हमने ऐसा किया होता तो यह काम नहीं आएगा. इस मैच में हमें थोड़ी किस्मत की जरूरत है.”
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या और आदिलभारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव और आदिल रशीद के बीच दिलचस्प जंग होने की उम्मीद है. आर अश्विन के मुताबिक, इंग्लैंड के स्पिनर की शानदार फॉर्म को देखते हुए, सूर्या और आदिल रशीद के बीच दिलचस्प मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढें: 'ये चोक नहीं, बुरी तरह पिटाई... ', साउथ अफ्रीका के कोच ने बड़ी ईमानदारी से सच स्वीकारा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें, तो आदिल रशीद बॉलिंग में कंसिस्टेंट रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 36 रन पर 3 विकेट रही.
वहीं, अगर सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 231 रन बनाए हैं. इस बीच उनका हाईएस्ट स्कोर 84 रन नॉट आउट रहा.
सूर्यकुमार यादव स्पिनर को हैंडल करना जानते हैं. वह स्पिनर के खिलाफ स्वीप शॉट और स्लॉग स्वीप खेलकर उनकी लय बिगाड़ने का काम करते हैं. सूर्या वानखेड़े की पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्होंने आईपीएल के दौरान यहां पर बहुत मैच खेले हैं. इसका एडवांटेज उन्हें सेमीफाइनल मैच में मिल सकता है.
T20I में सूर्या VS आदिलआदिल रशीद काफी डेंजरस लेग स्पिनर हैं. ज्यादातर बैटर उनके खिलाफ रन बनाने का जोखिम नहीं उठाते. लेकिन, सूर्या को जब कभी आदिल रशीद के खिलाफ खेलने का मौका मिला, तो उन्होंने डटकर सामना किया. टी20 इंटरनेशनल में सूर्या इंग्लैंड के बॉलर आदिल रशीद पर भारी पड़े हैं.
सूर्यकुमार यादव ने T20I में आदिल रशीद की 30 गेंदों पर 53 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने खिलाफ 4 चौके और 3 छक्के भी जड़े. टी20 इंटरनेशनल में आदिल के खिलाफ सूर्या का स्ट्राइक रेट 176 से ज्यादा है. इस Key Battle (की बैटल) से पता चलता है कि सूर्या, आदिल पर हावी रहते हैं. आदिल ने T20I में सूर्या को सिर्फ 2 बार आउट किया है.
वीडियो: अभिषेक शर्मा के बारे में वरुण और अर्शदीप ने क्या बता दिया?

.webp?width=60)

