The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • R Ashwin asked why rinku singh come on number 8 during india vs south africa super 8 match

रिंकू सिंह आठवें नंबर पर बैटिंग करने क्यों आए? आर अश्विन ने पूछा सवाल

साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपर 8 मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) नंबर-8 पर बैटिंग करने आए. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह को नंबर-8 पर बैटिंग करने क्यों भेजा गया?

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:53 PM IST)
r ashwin, r ashwin on rinku singh, rinku singh, ind vs sa,
रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच सिर्फ 2 गेंद खेल पाए. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत (India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 22 फरवरी को पहला सुपर 8 मुकाबला खेला. टीम इंडिया के बैटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) मैच में नंबर-8 पर बैटिंग करने आए और खाता भी नहीं खोल पाए. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) ने नाराजगी जाहिर की है. अश्विन ने कहा कि रिंकू सिंह को नंबर 8 पर बैटिंग करने क्यों भेजा गया?

‘रिंकू सिंह प्रॉपर बैटर हैं’

लेफ्ट हैंड बैटर रिंकू सिंह प्रॉपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं. लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें काफी बाद में बैटिंग करने भेजा गया. वह नंबर 8 पर आए. उनसे पहले वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे बल्लेबाजी करने आए थे. रिंकू स्पेशलिस्ट बैटर हैं, जब टीम इंडिया के विकेट गिर रहे थे, तो उन्हें ऊपर बैटिंग करने भेजना था. 

ये भी पढ़ें: अब संजू सैमसन को मिलेगा मौका? टीम के असिस्टेंट कोच ने संकेत दे दिया

अश्विन ने उठाए सवाल?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रिंकू से पहले वॉशिंगटन सुंदर को बैटिंग करने भेजा गया था. इस पर भी अश्विन ने कड़ी आपत्ति जाहिर की. उन्होंने यूट्यूब पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा,

अगर आपके पास 8 बैटर हैं और रिंकू उनमें शामिल हैं तो वह आठवें नंबर पर बैटिंग करने नहीं आ सकते. यह सुंदर का अपमान नहीं है. वॉशी बेहतरीन बल्लेबाज हैं. हम उनकी बैटिंग स्किल्स से वाकिफ हैं. साउथ अफ्रीका ने शुरुआत में हमें सबक सिखाया है. ऐसे मैचों में हम कम तैयारी के साथ न आएं.

अश्विन ने बात करते हुए आगे कहा,

रिंकू अगर 5 नंबर पर बैटिंग करने आते तो मुझे अच्छा लगता. वह 8 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए. तब मैच लगभग खत्म हो चुका था. वहां आकर बैटिंग करने से कोई फायदा नहीं था. हमें थोड़ा नुकसान हुआ है. हमें थोड़ी समझदारी दिखानी होगी. आगे चलकर ज्यादातर टीमें चाहेंगी कि इंडिया चेज करे.

रिंकू सिंह पहली बार नंबर-8 पर आए

रिंकू सिंह के T20I करियर में ऐसा पहली बार हुआ, जब वह नंबर-8 पर बैटिंग करने आए. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने ज्यादातर पांचवें, छठवें और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की है. रिंकू पांचवें और छठवें नंबर पर ज्यादा सफल रहे हैं. उन्होंने नंबर 5 पर खेलते हुए 9 मैचों में 286 रन बनाए हैं. वहीं, छठवें नंबर पर रिंकू ने 11 मैचों में 195 रन स्कोर किए हैं.

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()