क्विंटन डी कॉक ने एबी डीविलियर्स की बराबरी कर ली है. अब वह भारत के खिलाफ सबसेज्यादा सेंचुरी मारने वाले साउथ अफ्रीकी बैटर्स की लिस्ट के टॉप पर आ गए हैं. डीकॉक ने केपटाउन में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे वनडे में 108 गेंदों पर अपनीसेंचुरी पूरी की. और इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड बना डाले. डी कॉक कीबैटिंग देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने ये पारी पिछले मैच से ही आगे बढ़ाई हो,जब वह 78 रन बनाकर आउट हो गए थे. तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरीसाउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक पहली गेंद से खतरनाक दिखे. उन्होंने जसप्रीत बुमराह,दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा वाले भारतीय पेस अटैक के सामने खुलकर रन बनाए. अब डीकॉक के नाम भारत के खिलाफ छह सेंचुरी हैं. उन्होंने सिर्फ 17 मैच में भारत के खिलाफछह शतक लगाए हैं. जबकि डीविलियर्स ने 32 मैच में छह शतक लगाए थे. लिस्ट के तीसरेनंबर पर गैरी किर्सटन हैं जिन्होंने 26 मैच में चार शतक मारे थे. हाशिम अमला ने 26जबकि फाफ डु प्लेसी ने 14 मैच में दो-दो शतक जड़े हैं. अपने इस शतक के साथ डी कॉकने जैक कैलिस के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. अब वह साउथ अफ्रीका के लिएसबसे ज्यादा सेंचुरी मारने वालों की लिस्ट के चौथे नंबर पर आ गए हैं. डी कॉक ने 128मैच में 17 शतक जड़े हैं. जबकि जैक कैलिस ने इतने शतक के लिए 323 मैच लिए थे. इसलिस्ट के टॉप पर हाशिम अमला हैं. अमला ने 181 मैच में 27 शतक लगाए हैं. जबकि एबीडीविलियर्स के नाम 223 मैच में 25 और हर्शल गिब्स के नाम 248 मैच में 21 शतक हैं.Most ODI hundreds as wicketkeeper cum opener:17* - Quinton de Kock 🇿🇦 16 - Adam Gilchrist 🇦🇺#SAvIND — Kausthub Gudipati(@kaustats) January 23, 2022 अपनी इस सेंचुरी के साथ ही डी कॉक ने ओपनर विकेटकीपरके रूप में सबसे ज्यादा सेंचुरी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने एडमगिलक्रिस्ट के 16 शतकों को पीछे छोड़ा. डी कॉक की इस सेंचुरी के दम पर साउथ अफ्रीकाने अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफलता हासिल की. डी कॉक ने एक एंड पर खड़े रहकर भारतको जानेमन मलान, तेम्बा बवुआ और ऐडन मार्करम के विकेट्स सस्ते में निकालने का फायदानहीं उठाने दिया. मैच के 31वें ओवर में 100 का आंकड़ा छूने वाले डी कॉक ने अपनीपारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े. अंत में वह 130 गेंदों पर 124 रन बनाकर आउटहुए.