साउथ अफ्रीका को चैम्पियन बनाने के लिए ये पांच काफी हैं!
चोकर्स मत समझना, साउथ अफ्रीका खेल बिगाड़ सकती है.
Advertisement

क्विंटन डी कॉक, शम्सी और डूसेन ( फोटो क्रेडिट : PTI)
साउथ अफ्रीका. एक ऐसी टीम जो मैदान और कागज पर बेहद मजबूत दिखती रही है. लेकिन बड़े इवेंट्स के बड़े मैचों में हाथ-पांव ठंडे कर लेना इस टीम की आदत बन गई है. साउथ अफ्रीका ( South Africa) को चोकर्स का तमगा मिला है. मुश्किल परिस्थितियों में पीठ दिखा देना. अब तक यही तो होता रहा है. नौबत ये आ गयी है कि अब जब भी किसी बड़े इवेंट का आयोजन होता है.
तो साउथ अफ्रीका को खिताब की दावेदारी से सबसे पहले हटा दिया जाता है. मौजूदा वक्त में साउथ अफ्रीका को चोकर्स भी नहीं कहा जा सकता. क्योंकि चोकर्स कहलाने के लिए भी पहले मजबूत टीम होना पड़ता है. और साउथ अफ्रीका को इस समय मजबूत कहना बहुत से लोगों को बेईमानी लगता है.
एबी डीविलियर्स, हाशिम अमला, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल और इमरान ताहिर जैसे सितारों के जाने के बाद साउथ अफ्रीका संभल नहीं सकी. इन दिग्गजों की भरपाई करने में वक्त लगेगा. हालांकि, कई नए चेहरे जरूर टीम में आए हैं. जो आगे चलकर डीविलियर्स और स्टेन की विरासत को संभाल सकते हैं. लेकिन उसके लिए भी वक्त चाहिए. फिल्हान T20 विश्वकप आ गया है और साउथ अफ्रीका के पास उतना वक्त नहीं है.
अगले दो सालों में तीन विश्व कप खेले जाने हैं. जिसमें दो T20 विश्वकप और एक वनडे विश्वकप शामिल है. UAE में T20 विश्वकप शुरू हो चुका है. और तेम्बा बवुमा की कप्तानी में अफ्रीकी टीम खिताब जीतने के इरादे से उतर रही है. हालांकि, क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है. बड़े नाम न होने के बावजूद भी ये टीम चौंकाने का माद्दा रखती है. आइये जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो साउथ अफ्रीका की किस्मत बदल सकते हैं. #Quinton De Kock दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज. तीनों फॉर्मेट में क्विंटन डी कॉक का कोई सानी नहीं हैं. और मौजूदा साउथ अफ्रीकी टीम में क्विंटन डी कॉक सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी हैं. लिहाजा, उनपर काफी कुछ निर्भर करेगा. इस साल फॉर्म में हैं. क्विंटन डी कॉक ने 10 T20 पारियों में 57 के एवरेज से 455 रन बनाए हैं. पांच पचासे भी लगाए हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 57 T20 मैचों में 35 के ऐवरेज से 1758 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. ओवरऑल, क्विंटन डी कॉक को 233 T20 मैचों का अनुभव है. और सात हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं. जिसमें चार शतक और 44 अर्धशतक शामिल हैं. #David Miller किलर मिलर के नाम से मशहूर हैं. मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. 35 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं. विश्व क्रिकेट में बड़ा नाम हैं. और डेविड मिलर पर बड़ी जिम्मेदारी भी है. 11 साल का अनुभव रखते हैं. डेविड मिलर का प्रदर्शन इस साल बढ़िया रहा है. 12 T20 पारियों में पांच बार नाबाद रहते हुए 333 रन ठोके. इस दौरान 152 का स्ट्राइक रेट रहा. इसके अलावा डेविड मिलर ने दो पचासे भी लगाए हैं. अगर साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो मिलर का चलना बेहद जरूरी होगा. क्योंकि उन्हें फिनिशर की भूमिका भी निभानी होगी. #Rassie Van Der Dussen रैसी वेन डर डुसेन टीम में तब आए. जब एबी डिविलियर्स झोला उठाकर जा चुके थे. एबी के जाने के बाद रैसी वेन डर डुसेन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. डिविलियर्स की भरपाई करना, आसान नहीं था. लेकिन रैसी वेन डर डुसेन ने बहुत कम समय में ही दिखा दिया कि साउथ अफ्रीका को डिविलियर्स से आगे बढ़ने की जरूरत है. वेन डर डुसेन के करियर का सैम्पल पैकेज छोटा रहा है. 26 T20 पारियों में 36 की एवरेज से 756 रन बनाए हैं.The #T20WorldCup is upon us🏏
#BePartOfIt pic.twitter.com/CMgdq0EB3s — Cricket South Africa (@OfficialCSA) October 20, 2021
वहीं, वनडे में सिर्फ 23 पारियों में 66 की एवरेज से 1049 रन ठोके हैं. एक शतक और नौ अर्धशतक भी इस बल्लेबाज़ के नाम है. T20 विश्वकप के वार्मअप मैच में रैसी वेन डर डुसेन ने महज 51 गेंदों में शतक लगाया. आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी. और मिलर के साथ रैसी वेन डर डुसेन ने 22 रन ठोककर जीत दिला दी. तीसरे नंबर के बल्लेबाज रैसी वेन डर डुसेन से बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. #Kagiso Rabada साउथ अफ्रीका के सबसे अनुभवी गेंदबाज. और मौजूदा समय के बेस्ट गेंदबाजों में से एक. कगिसो रबाडा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. T20 विश्वकप में साउथ अफ्रीका की पेस अटैक की अगुवाई करेंगे. रबाडा ने 35 मैचों में 41 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान रबाडा का स्ट्राइक रेट 18 का रहा है. जो काबिल-ए-तारीफ है. वार्मअप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ रबाडा ने 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. और फॉर्म में होने का सुबूत भी दिया. वो अलग बात है कि IPL 2021 में रबाडा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 15 मैचों में 15 विकेट ही निकाल सके. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि पिछले IPL सीजन रबाडा ने UAE में खेलते हुए सबसे ज्यादा 30 विकेट झटके थे. जाहिर है कि उन्हें UAE में खेलने का अपार अनुभव है. और रंग में दिखे तो रबाडा किसी भी बल्लेबाजी अटैक को मुश्किल में डाल सकते हैं. #Tabraiz Shamsi दुनिया के नंबर वन T20 गेंदबाज. वो गेंदबाज जो विकेट लेने से ज्यादा अपने अनोखे सेलिब्रेशन के लिए जाना जाता है. कभी मैदान पर जादू दिखाता है. तो कभी जूते निकालकर फोन लगाने लगता है. दिलचस्प गेंदबाज हैं और उनसे साउथ अफ्रीका को जादुई प्रदर्शन की उम्मीद है. साल 2021 तबरेज शम्सी के लिए यादगार रहा है. 17 मैचों में सिर्फ 13 के ऐवरेज से 28 विकेट निकाले हैं. स्ट्राइक रेट 14 का. हालांकि, शम्सी को UAE में ज्यादा खेलने का अनुभव नहीं है. लेकिन क्या फर्क पड़ता है, जब गेंदबाज फॉर्म में हो. UAE की धीमी पिच पर तो शम्सी और भी ज्यादा कहर बरपा सकते हैं.🚨 RESULT | Vuma #Proteas WIN BY 6 WICKETS
Rassie van der Dussen smashed an unbeaten 101 off 51 balls to guide the Vuma #Proteas to victory in the second warm-up game. #T20WorldCup #BePartOfIt pic.twitter.com/Dh57tN2zXP — Cricket South Africa (@OfficialCSA) October 20, 2021
साउथ अफ्रीकी टीम को T20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के साथ ग्रुप ऑफ डेथ में शामिल किया गया है. अब देखना होगा कि ये टीम किस तरह से सुपर 12 के मुकाबले में प्रदर्शन करती है.World No. 1 T20I bowler Tabraiz Shamsi kept a lid on West Indies' scoring rate in the five-match series 🙌 He has joined a distinguished list with his remarkable consistency. Is he the best white-ball spinner currently❓ 👀#WIvSA pic.twitter.com/qiIovOb4G3
— CricWick (@CricWick) July 6, 2021

.webp?width=60)

