पीवी सिंधु (PV Sindhu). दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु का मलेशिया ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर जारी है. सिंधु ने पिछड़ने के बाद वापसीकरते हुए मलेशिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई. वहीं बेहतरीन फॉर्म में चलरहे दुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणॉय भी मेंस सिंगल्स के क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे.सिंधु क्वॉर्टर फाइनल मेंसिंधु ने गुरुवार को खेले गए महिला सिंगल्स के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में थाईलैंड कीफिटायापोर्न चेईवान को हराया. दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने 57 मिनटचले दूसरे राउंड के मुकाबले में थाईलैंड की खिलाड़ी को 19-21, 21-9, 21-14 सेहराया. पहले गेम में सिंधु और चेईवान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन अंतमें सिंधु ये सेट 19-21 से हार गई. हालांकि दूसरे गेम में उन्होंने बेहतरीन वापसीकी और इसे 21-9 से आसानी से जीत लिया. वहीं तीसरे गेम में भी सिंधु ने अपना शानदारखेल बरक़रार रखा. उन्होंने थाईलैंड की खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.सिंधु ने इस सेट को 21-14 से अपने नाम कर क्वॉर्टर फाइनल का टिकट हासिल किया.क्वॉर्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीनी ताइपे की ताई ज़ु यिंग से होगा. ताइ ज़ुयिंग के खिलाफ़ सिंधु का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. अब तक खेले गए कुल 20मुकाबलों में सिंधु महज पांच मैच जीतने में सफल रही है. जबकि 15 में उन्हें हार कासामना करना पड़ा है. जिसमें लगातार पांच हार शामिल हैं.🇮🇳 @PRANNOYHSPRI & @Pvsindhu1 marched into the 𝐐𝐮𝐚𝐫𝐭𝐞𝐫𝐟𝐢𝐧𝐚𝐥𝐬 of#MalaysiaOpen2022 🌟👌#MalaysiaOpenSuper750#IndiaontheRise#Badmintonpic.twitter.com/xowDVNEDLG— BAI Media (@BAI_Media) June 30, 2022एचएस प्रणॉय की शानदार फॉर्म जारीदुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है.थॉमस कप में एक भी मैच नहीं हारने वाले प्रणॉय भी मेंस सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनलमें पहुंच गए हैं. प्रणॉय ने बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी सीड चीनी ताइपे के चाउ चेनको लगातार गेम्स में 21-15, 21-7 से हराया. प्रणॉय इससे पहले इंडोनेशिया ओपन के भीसेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे.हालांकि पी कश्यप थाईलैंड के कुनलावुत विटडसर्न से 19-21, 10-21 से हारकर क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाने में चूक गए. जबकि सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टीकी मेंस डबल्स जोड़ी ने मलेशिया के गोह फी और नूर इजुद्दीन की जोड़ी को वॉकओवर देदिया.