The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PSL Draft news Ahmad Shehzad blasted over PCB for adding his name in PSL Draft 2025

PSL Draft: PCB की हरकतों से गुस्साया पाकिस्तानी क्रिकेटर, वीडियो बना सुना डाला!

PSL ड्राफ्ट में अजब हाल हो गया. पाकिस्तानी क्रिकेट को चलाने वालों ने प्लेयर्स की लिस्ट में अहमद शहज़ाद का नाम भी डाल दिया. जबकि वह पहले ही PSL को टाटा बोल चुके हैं.

Advertisement
Ahmad Shehzad, PSL
PSL का चक्कर, PCB को सुना गए अहमद शहज़ाद (AP, स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
13 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2025, 07:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL). पाकिस्तान क्रिकेट के चाहने वालों की मानें तो ये दुनिया की बेस्ट T20 लीग है. हालांकि, उनका ये दावा अक्सर ही हवा में उड़ा दिया जाता है. लेकिन अब, इन्होंने जो कारनामा किया है. इसके बाद, कोई भी शख्स इनकी बातों को हवा में नहीं उड़ाएगा. दरअसल PSL में अब टैलेंटेड प्लेयर्स को नाम देने की जरूरत ही नहीं रही. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, स्वतः संज्ञान लेकर उनका नाम ड्राफ़्ट में डाल देता है.

इस बात का खुलासा हुआ सोमवार, 13 जनवरी को. जब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहज़ाद ने लोगों को PSL का ये कारनामा बताया. दरअसल लीग के ड्राफ़्ट में अहमद का नाम भी शामिल था. प्लेयर का दावा है कि उन्होंने PSL ड्राफ़्ट में अपना नाम नहीं दिया था. X पर मौजूद एक वीडियो में शहज़ाद कहते हैं,

Embed
Embed

बता दें कि शहज़ाद काफी वक्त से लगातार PCB को सुना रहे हैं. शहज़ाद का दावा है कि PCB घरेलू क्रिकेट को वरीयता नहीं देता. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट का इतना बुरा हाल है.

वीडियो: क्या IPL 2023 की BCCI ने PSL जैसी ओपनिंग सेरेमनी करवाई है?

Advertisement

Advertisement

()