The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Psl 2026 sahibzada farhan denied take single to steve smith pakistan fans recalled babar azam incident

PSL में फरहान ने स्मिथ से लिया बाबर का बदला! पाकिस्तानी फैन्स के वायरल रिएक्शन का सच क्या है?

5 अप्रैल को PSL 2026 में एक अजीब घटना हुई. इस इंसिडेंट को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स का कहना है कि Sahibzada Farhan ने BBL में हुई Babar Azam की बेइज्जती का बदला Steve Smith से ले लिया है.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026, 06:06 PM IST)
Sahibzada farhan, steve smith, pls, psl 2024, Multan Sultans vs Quetta Gladiators,
साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ PSL 2026 में मुल्तान सुल्तांस का हिस्सा हैं. (फोटो-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान हो या पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस, उन्हें छोटी सी घटना को बढ़ा-चढ़ा कर बताने की आदत है. इसका एक नमूना PSL 2026 में भी देखने को मिला. 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) और मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में एक सामान्य घटना ने सोशल मीडया पर हलचल मचा दी. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की बीच हुई एक छोटी सी बात बड़ी चर्चा बन गई. पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स इसे बाबर आजम (Babar Azam) का बदला बताकर खूब उछल रहे हैं.

क्या है पूरा माजरा?

साहिबजादा फरहान और स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तांस टीम का हिस्सा हैं. 5 अप्रैल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले के एक ओवर की लास्ट बॉल पर फरहान ने स्टीव स्मिथ को सिंगल के लिए मना कर दिया, जबकि हकीकत इसके उलट है.

ये भी पढ़ें: आवेश खान की करतूत SRH ने पकड़ी, अब BCCI से शिकायत करने की तैयारी

दरअसल, क्वेटा के खिलाफ मैच में स्मिथ ने तेज शुरुआत की. स्ट्राइक पर वही थे. स्मिथ अगला ओवर भी खेलना चाहते थे. इस दौरान उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद को ऑफ साइड पर खेला. फरहान ने रन लेने के लिए कॉल की और वह कुछ कदम दौड़े पड़े. पहले तो स्मिथ ने मना किया. फिर उन्हें लगा कि रन ले लेना चाहिए. लेकिन, स्मिथ थोड़ा लेट हो गए थे. इस दौरान स्मिथ के मना करने पर फरहान नॉन स्ट्राइक पर वापस लौट चुके थे और फरहान ने स्मिथ को भी वापस जाने के लिए कहा. यह एक नॉर्मल क्रिकेटिंग घटना थी. लेकिन, पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स सोशल मीडिया पर इसे बाबर आजम का बदला बता रहे हैं .

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे पाकिस्तानी फैन्स? 

जलाल हैदर नाम के यूजर ने इस घटना पर रिएक्ट कर X पर लिखा,

साहिबजादा फरहान ने BBL में बॉबी को अपमानित करना का बदला स्टीव स्मिथ से ले लिया है.

एक्स पर पोस्ट
एक्स पर पोस्ट

एक अन्य यूजर ने X पर लिखा,

साहिबजादा फरहान ने स्टीव स्मिथ को सिंगल लेने से मना किया. उन्होंने वैसा ही किया जैसा बाबर के साथ BBL में हुआ था.

एक्स पर पोस्ट
एक्स पर पोस्ट

इस इंसिडेंट पर गली पॉइंट नाम के यूजर ने कहा,

साहिबजादा फरहान का स्टीव स्मिथ को सिंगल लेने के लिए जानबूझकर मना करना सिर्फ बदला नहीं था. यह एक स्टेटमेंट था.

एक्स पर पोस्ट
एक्स पर पोस्ट

किंग नाम के यूजर ने कॉमेंट किया,

साहिबजाद फरहान ने BBL में बाबर आजम का बदला स्टीव स्मिथ से लिया. BBL में स्मिथ ने ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर को सिंगल लेने से मना कर दिया था, और आज PSL में साहिबजादा फरहान ने आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को सिंगल लेने से मना कर दिया.

एक्स पर पोस्ट
एक्स पर पोस्ट
क्या हुआ था BBL में?

इसी साल जनवरी में बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्ड के बीच मैच चल रहा था. 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिडनी सिक्सर्स के बैटर स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को सिंगल लेने से मना कर दिया था. क्योंकि स्मिथ 12वें ओवर में स्ट्राइक पर रहना चाहते थे. बाबर को मना करने की एक वजह यह भी थी कि स्मिथ मैच में तेज-तर्रार बैटिंग कर रहे थे. वहीं, बाबर के बल्ले पर गेंद नहीं आ रही थी.

इसके अलावा, स्मिथ 12वें ओवर में पावर सर्ज लेना चाहते थे. इसमें पावरप्ले की तरह ही सिर्फ दो प्लेयर 30 यार्ड सर्कल से बाहर होते हैं. इंटरनेशनल T20 की तरह BBL में पावरप्ले 6 ओवर का नहीं होता. बल्कि ये सिर्फ 4 ओवर का होता हैै. पावरप्ले के बचे हुए दो ओवर को बै‍टिंग टीम 11वें ओवर के बाद कभी भी ले सकती है. स्मिथ इसी नियम का फायदा उठाना चाहते थे. उन्होंने इसके बाद अगले ओवर में ही 4 छक्के भी लगाए थे. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()