PCB के फैसले को फखर जमां ने किया चैलेंज, बॉल टेंपरिंग के आरोपों को कर रहे खारिज
PSL 2026 के मुकाबले में बॉल टेंपरिंग के आरोप में Fakhar Zaman को PCB ने दो मैच के लिए बैन कर दिया है. हालांकि, इन आरोपों को खारिज करते हुए पाकिस्तानी बैटर ने PCB के फैसले को चैलेंज कर दिया है.

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. हाल ही में बॉल टेंपरिंग के आरोप में फखर जमां (Fakhar Zaman) पर PCB ने कार्रवाई की है. उन्हें दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि, अब खबर है कि फखर ने PCB के फैसले को चुनौती दे दी है.
दरअसल, PCB ने पुष्टि की थी, फखर ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.14 के तहत लेवल-3 का अपराध किया. बोर्ड की जांच में फखर दोषी पाए गए. इसी कारण उन पर दो मैचों के लिए बैन लगा दिया गया था.
फखर ने किया चैलेंजहालांकि, पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फखर जमां ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने अपने ऊपर लगे बॉल टेंपरिंग के आरोपों को गलत बताते हुए PCB को चैलेंज किया है. इस पूरे मामले की सुनवाई मैच रेफरी रोशन महानामा की निगरानी में हुई थी. वहां सभी सबूतों की जांच के बाद अंतिम फैसला सुनाया गया था.
इस दौरान फखर जमां को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया गया. इस सुनवाई में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन आफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद थे. इस दौरान ऑन-फील्ड अंपायर्स शाहिद सैकत और फैसल खान अफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और फोर्थ अंपायर तारिक राशिद ने फखर पर ये आरोप लगाए थे.
ये भी पढ़ें : दिल्ली के कोच बदानी को वो मास्टरस्ट्रोक, जिसने मैदान के बाहर से मैच पलट दिया
क्या है पूरा मामला?दरसअल, ये मामला 29 मार्च का है. PSL में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मुकाबला चल रहा था. इस दौरान कराची किंग्स की पारी के अंतिम ओवर से ठीक पहले अंपायर्स को बॉल की कंडीशंस बदली हुई लगी. मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए ऑन फील्ड अंपायर्स ने कार्रवाई की. उन्होंने लाहौर कलंदर्स पर 5 रनों की पेनाल्टी लगाई और बॉल चेंज कर दिया.
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस वीडियो में फखर जमां हाथ से बॉल को दबाते नज़र आ रहे हैं. इस दौरान कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ भी वहीं मौजूद होते हैं. फखर भले ही आरोपों को खारिज कर रहे हों. लेकिन, अंपायर्स ने बॉल देखने के बाद ही इसे बदलने का फैसला किया था. वहीं, वीडियो की जांच के बाद ही उन पर कार्रवाई भी की गई है.
लाहौर कलंदर्स की बढ़ी मुश्किलेंहालांकि, लाहौर कलंदर्स के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. टीम के कप्तान शाहीन आफरीदी पर भी PCB ने हाल ही में टीम होटल में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण 10 लाख PKR (पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, पेसर नसीम शाह को भी एक विवादित ट्वीट के चलते PCB ने 20 करोड़ PKR का फाइन ठोका है.
लगातार सामने आ रहे इन विवादों ने लाहौर कलंदर्स की चिंताएं बढ़ा दी हैं. PSL 2026 की शुरुआत में ही डिफेंडिंग चैंपियन टीम ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड दोनों तरह की विवादों से घिरती नज़र आ रही है. अब देखना होगा कि इन विवादों से ऊपर उठकर कैसे ये टीम आगे बढ़ती है.
वीडियो: PSL मैच के दौरान शाहीन अफरीदी बॉल टैंपरिंग करते पकडे गए, मैच भी हारे, क्या सज़ा हुई?

.webp?width=60)
