इंडियन फुटबॉल. एक ऐसा बवंडर, जहां से अच्छी ख़बरें आना लगभग बंद हो चुकी थीं. 2020में प्रफुल्ल पटेल का टर्म पूरा हो चुका था. उसके बाद चुनाव नहीं हुए. ये बवालसुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. कोर्ट ने पटेल की कमेटी को निरस्त कर एक कमेटी ऑफएडमिनिस्ट्रेटर्स को इंडियन फुटबॉल को चलाने और आगे ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी.इसके बाद खराब ख़बरों का सिलसिला थोड़ा थमा. कुछ दिनों बाद इस कमेटी ने ड्राफ्टसंविधान भी सार्वजनिक कर दिया. कमेटी के मेम्बर्स ने लगातार कहा है कि जल्द-से-जल्दचुनाव किए जाएंगे और इंडियन फुटबॉल वापस स्टेबल हो जाएगा.फुटबॉल पिच से भी अच्छी ख़बरें आईं. इंडिया ने लगातार दूसरी बार AFC एशियन कप केलिए क्वालिफाई किया. ये इतिहास में पहली बार था, जब हमारे देश ने ये कारनामा कियाहो. और अब एक और अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. पूरी बात आपको तसल्ली से बताते हैं.दरअसल कमेटी के कामकाज और फुटबॉल की स्थिति को समझने फीफा और एएफसी से एक डेलिगेशनइंडिया आया हुआ है. इंडिया आकर इस डेलिगेशन की मुलाकात इंडियन फुटबॉल के एकरीप्रेजेंटेटिव ग्रुप से हुई. इसी मीटिंग से ये खबर आई है कि प्रमोशन-रेलिगेशन कीप्रक्रिया अगले सीजन से शुरु हो जाएगी. ये क्या है, आसान भाषा में बताते हैं.Massive news for #IndianFootball! Had a super impressive meeting with therepresentatives of @FIFAcom & @theafcdotcom today. The promotion-relegationprocess has now been officially confirmed from this season in @ILeagueOfficial &@IndSuperLeague! Super happy, excited & relieved. pic.twitter.com/R6dnNs4ihV— Dipak Kumar Singh (@dipaklamb) June 23, 2022दुनियाभर की स्पोर्टिंग लीग्स में प्रमोशन-रेलिगेशन की प्रक्रिया चलती है. इसमें एकसीनियर लीग होती है, उसके बाद एक लीग सेकंड लेवल पर खेली जाती है. फिर थर्ड, फोर्थऔर इसके आगे भी, अगर उतने क्लब्स हों. इंग्लैंड या स्पेन का उदाहरण ले लेते हैं.इंग्लैंड की टॉप लीग को प्रीमियर लीग कहते हैं. दूसरे नंबर वाली लीग का नाम EFLचैंपियनशिप है. स्पेन की ओर बढ़ते हैं. यहां सीनियर लीग का नाम ला लीगा है. दूसरेनंबर वाली लीग का नाम लीगा सेगुंडा हैं. इसे ला लीगा 2 भी कहते हैं.इंग्लैंड की प्रीमियर लीग में हर सीजन 20 टीम्स हिस्सा लेती हैं. हर टीम एक सीजनमें कुल 38 मैच खेलती है. यानी की हर टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ दो बार खेलनाहोता है. सीजन खत्म होने के समय टेबल पर सबसे ऊपर रहने वाली टीम ट्रॉफी जीत जातीहै. टेबल की आखिरी तीन टीमें प्रीमियर लीग से गिरकर चैंपियनशिप में पहुंच जाती हैं.वहीं चैंपियनशिप की टॉप थ्री टीम्स अपने डिवीजन से प्रमोट होकर प्रीमियर लीग मेंपहुंच जाती हैं. अब आपको इसका इंडियन वर्जन बताते हैं.इंडियन सुपर लीग, यानी इंडिया की टॉप लीग में अब तक प्रमोशन और रेलिगेशन नहीं था.मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के जुड़ने के बाद से इस लीग की 11 टीम्स आपस में ही खेलरही हैं. लेकिन AFC और FIFA के डेलिगेशन के साथ हुई मीटिंग में ये तय किया गया हैकि आने वाले सीजन से प्रमोशन और रेलिगेशन इंडियन सुपर लीग पर भी लागू होगा. यानीI-league के क्लब्स अब ISL में भी हिस्सा लेंगे. 2022-23 में जो क्लब I-leagueजीतेगा वो 2023-24 में ISL में खेलेगा.Gokulam Kerala are the first I-League team to win back-to-back league titles! 🏆Congratulations, #GKFC! 👏📸 @GokulamKeralaFC #GKFCMDSP #ILeague #IndianFootballpic.twitter.com/nbKahnUulS— GOAL India (@Goal_India) May 14, 2022इस मामले पर काफी समय से चर्चा चल रही थी. 2021 में AIFF के सचिव कुशल दास ने बतायाथा कि 2023-24 से प्रमोशन-रेलिगेशन शुरु होगा. हाल ही में लल्लनटॉप से बात करते हुएदिल्ली फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख डॉ. शाजी प्रभाकरण ने भी बताया था कि 2024 सेप्रमोशन-रेलिगेशन शुरु हो जाएगा. यानी इंडियन फुटबॉल फ़ैन्स की सालों की तमन्नाआख़िरकार पूरी होने जा रही है!