क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. ये वाक्य करोड़ों बार दोहराया जा चुका है. इसीवाक्य के साथ एक और वाक्य भी सच्चे स्टेटमेंट के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए.क्रिकेट क्रूर खेल है. यहां आप कितना ही बड़ा नाम हो, अगर आप परफॉर्म नहीं कर रहेहैं तो अपनी जगह पक्की न मानिए. IPL 2018 की नीलामी ने ये बात साबित कर दी है किसिर्फ नाम से कुछ नहीं होता. आगे हम कुछ नाम बता रहे हैं जिन्हें इस नीलामी मेंकिसी टीम ने नहीं ख़रीदा. इस लिस्ट में ऐसे-ऐसे नाम हैं कि हैरानी होती है. ख़ास तौरसे ये तीन गेंदबाज़ जिनसे दुनिया भर के बल्लेबाज़ डरते हैं.--------------------------------------------------------------------------------1. लसिथ मलिंगा मलिंगा को नकारा जाना इस नीलामी की सबसे हैरान करनेवाली घटना थी. अपने डेडली औरसटीक योर्कर के लिए कुख्यात मलिंगा की जगह किसी ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम में न बन पाएये चौंकाने वाला है. मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने बहुत उम्दा प्रदर्शन किया है.मुंबई ने इससे पहले उन्हें रिटेन भी किया था. इस बार रिटेन करना तो दूर नीलामी तकमें नहीं ख़रीदा. न मुंबई ने न किसी और टीम ने.मलिंगा का न होना खलेगा ज़रूर.--------------------------------------------------------------------------------2. डेल स्टेनसाउथ अफ्रीकन रफ़्तार की मशीन डेल स्टेन को भी कोई खरीददार नहीं मिला. जबकि वोतीन-तीन आईपीएल की टीम की तरफ से खेल चुके हैं. डेक्कन चार्जर्स उर्फ़ सनराइज़र्सहैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात लायंस. इस बार उनकी झोली खाली ही रही.स्टेन की रफ़्तार से कोई नावाकिफ नहीं. उनका निक नेम ही स्टेन गन है.डेल स्टेन को स्टेन गन यूं ही नहीं कहा जाता है.--------------------------------------------------------------------------------3. मोर्ने मोर्केलसाउथ अफ्रीका के ताज़ा दौरे में मोर्ने मोर्कल की परफॉरमेंस याद करके और भी हैरतहोती है कि उन्हें किसी ने नहीं ख़रीदा. मोर्केल राजस्थान रॉयल्स के लिए तीन सीज़नखेल चुके हैं. उसके बाद वो दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स में भी थे.मोर्केल के बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि वो एक बार - 2012 के सीज़न में - सबसेज़्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर भी बने थे. इस बार किसी ने खरीदा ही नहीं.मोर्केल आईपीएल में पर्पल कैप होल्डर रहे हैं.इसके अलावा ये कुछ और बड़े नाम हैं जिन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिल पाई.# हाशिम अमला इस साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज़ को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ देखा जाता है. भले हीआईपीएल आतिशी बल्लेबाज़ी का खेल है लेकिन टिक कर रन बनाने की मनाही भी नहीं है.हाशिम अमला तेज़ भी खेल सकते हैं वो भी प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ. उन्हें भीइस बार किसी ने नहीं लिया. उनकी पिछली टीम किंग्स इलेवन पंजाब थी.# कोरी एंडरसनएक ज़माने में वन डे का सबसे तेज़ शतक ठोकने वाले कोरी एंडरसन से भी सबने निगाहें फेरली. न तो उन्हें मुंबई कि टीम ने ख़रीदा जिसे उन्होंने 2014 के सीज़न में अपने दम परप्लेऑफ तक पहुंचाया था. न दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें ख़रीदा जिन्होंने पिछले सीज़नमें उनके लिए दो करोड़ रुपए खर्चे थे.# इशांत शर्मासाउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में उम्दा पदर्शन के बाद भारत के तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्माको उम्मीद होगी कि उनको तो खरीददार मिल ही जाएगा. लेकिन ऐसा न हुआ. जबकि वो तोआईपीएल की चार टीम में रह चुके हैं. किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाईट राइडर्स,राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और डेक्कन चार्जर्स / सनराइज़र्स हैदराबाद.# इयोन मॉर्गनइस खिलाड़ी को ट्वेंटी-ट्वेंटी स्पेशलिस्ट कहा जाता रहा है. इंग्लैंड कीट्वेंटी-ट्वेंटी टीम के पिछले 6 सालों से कैप्टन हैं इयोन मॉर्गन. बावजूद इसकेउन्हें चुना नहीं गया. मॉर्गन भी आईपीएल में चार टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुकेहैं. बैंगलोर, कोलकाता, हैदराबाद और पंजाब.इयोन मॉर्गन.इनके अलावा कुछ और नाम हैं जिन्हें न ख़रीदे जाने पर लोगों को हैरानी हुई है. #उन्मुक्त चंद # प्रज्ञान ओझा # जो रूट # एलेक्स हेल्स # जेम्स फॉकनर # वरुण अरोन #थिसारा परेरा # मार्टिन गुप्टिल # मिचेल मैक्लेनेगन # शॉन मार्श # लेंडल सिमंस #मोजेस हेनरिकेस देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कितनों को बैकडोर एंट्री मिलती है.--------------------------------------------------------------------------------आईपीएल की और दिलचस्प ख़बरें:इंडिया के सबसे फास्ट बॉलर की जब नीलामी होने लगी, तब वो बाथरूम में घुस गयाजिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदाIPL नीलामी : आखिरकार क्रिस गेल और पार्थिव पटेल भी बिक ही गएIPL: 49 रन पर चार बॉलरों ने निपटाया था, सभी को RCB ने खरीद लिया है