The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Prithvi shaw slams double century in ODI cup in England, Twitter user body shaming

पृथ्वी शॉ ने 129 गेंदों में ठोका दोहरा शतक, मगर लोग हाथ धोकर इस चीज के पीछे पड़े

28 चौके, 11 छक्के, 244 रन...पृथ्वी शॉ ने मैच में कई रिकॉर्ड्स तोड़े मगर लोग हद पार कर गए...

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 12:29 PM IST)
prithvi shaw double century in ODI cup in england
पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में गदर काट दिया (Twitter/NorthantsCCC)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw). इंडियन टीम से बाहर चल रहे युवा ओपनर ने इंग्लैंड में गदर काट रखी है. इंग्लैंड में जारी वनडे कप में शॉ ने 9 अगस्त को धुआंधार डबल सेंचुरी लगाई. वनडे कप में नॉर्थम्पटनशर टीम के लिए खेल रहे शॉ ने समरसेट के खिलाफ 244 रनों की धुआंधार पारी खेली. 23 साल के बल्लेबाज ने 153 गेंद की अपनी पारी के दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाए.

मैच के शुरुआती ओवर्स से ही शॉ बॉलर्स पर टूट पड़े. उन्होंने महज़ 81 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. यहां से वो और आक्रामक हो गए और अगला शतक महज़ 48 गेंदों पर जड़ दिया. यानी केवल 129 गेंद पर डबल सेंचुरी. अपनी इस शानदार पारी के दौरान शॉ ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. 

अब इन रिकॉर्ड्स के बारे में आपको आगे बताएंगे. पहले ये जान लीजिए कि शॉ की इस बेहतरीन पारी के बावजूद सोशल मीडिया पर उनके बारे में क्या-क्या कहा गया. डबल सेंचुरी सेलिब्रेट करने के दौरान उनकी जो फोटो सामने आई, उस पर लोगों ने भरपूर गंदगी फैलाई. ऐसे कई कमेंट्स थे, जिनमें शॉ की खुलकर बॉडी शेमिंग की गई. और इन्हीं में से कुछ कमेंट्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा,

‘’बाकी टीम से पहले ये रिटायरमेंट ना लेले.''

एक और यूजर ने लिखा,

‘’अच्छा हुआ नाम मेन्शन किया…नहीं तो पहचानते पहचानते रात हो जाती…''

एक यूजर ने शॉ की रिटायर्ड प्लेयर से तुलना करते हुए लिखा,

‘’ये इस साल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी खेलेगा क्या?''

एक और यूजर ने शॉ को अंकल बोलते हुए लिखा,

‘’पृथ्वी अंकल अपने जीवन के सबसे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.''

वहीं एक यूजर ने उनके वजन का मजाक बनाते हुए लिखा,

‘’डबल हंड्रेड''...आप रन की बात कर रहे या उनके वज़न के बारे में बता रहे हैं?''

जबकि एक यूजर ने लिखा,

‘’ये लारा बनते-बनते जयसूर्या बन गया.''

अब आपने खुद ही देख लिया कि किसी भी इंसान को शॉ की इस शानदार पारी से कोई मतलब नहीं है. बल्कि उन्हें एक ही चीज नजर आ रही है, वो है पृथ्वी शॉ का बढ़ा वजन. हम ये बिल्कुल नहीं कह रहे कि प्लेयर्स को अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं देना चाहिए. लेकिन किसी प्लेयर की बॉडी शेमिंग भी ठीक नहीं. वो भी महज़ 23 साल के लड़के की. ठीक ऐसा ही कुछ हमने हालिया दिनों में सरफराज खान को लेकर देखा है. जहां उनकी एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ पारी के बावजूद भी लोग उनके वजन और फिटनेस के पीछे पड़े रहते हैं.

पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड्स

खैर, जो लोग सिर्फ पृथ्वी शॉ के वजन की बात कर रहे हैं, उनके लिए हम इस मैच के कुछ आंकड़े लेकर आएं है. पृथ्वी शॉ द्वारा बनाया गया ये स्कोर वनडे कप के इतिहास का बेस्ट पर्सनल स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही ओली रॉबिन्सन के नाम था, जिन्होंने पिछले साल यानी 2022 में केंट की तरफ से खेलते हुए 206 रन बनाए थे. साथ ही पृथ्वी शॉ अपनी टीम यानी नॉर्थम्पटनशर के लिए भी इस टूर्नामेंट में बेस्ट स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सैफ जाइब के नाम था. उन्होंने 136 रन की बेहतरीन पारी खेली थी.

पृथ्वी शॉ लिस्ट A में दो अलग-अलग टीम के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले प्लेयर बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने 2021 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए पुदुचेरी के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी. 

साथ ही पृथ्वी शॉ लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके नाम अब लिस्ट-A में दो दोहरे शतक हो गए हैं. रोहित के नाम सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक हैं. 56 लिस्ट ए गेम्स में शॉ ने अब तक 51.67 की औसत से 2687 रन बनाए हैं.

बात मैच की करें तो पृथ्वी शॉ की इस शानदार पारी के बदौलत नॉर्थम्पटनशर ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 415 रनों का स्कोर बनाया. जवाब में समरसेट की टीम 45.1 ओवरों में 328 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह ग्रुप B के इस मुकाबले को नॉर्थम्पटनशर ने 87 रनों से जीत लिया.

वीडियो: ODI वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की ये गज़ब मांग सुनी?

Advertisement

Advertisement

()