बीती रात से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. ये ट्वीट है भारतीयमहिला क्रिकेट टीम की सीनियर मेंबर पूनम राउत का. इस ट्वीट में पूनम ने 2022 मेंहोने वाले विमिंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में सेलेक्शन ना होने पर निराशा जताईहै. पूनम ने अपने पिछले साल के बेहतरीन प्रदर्शन का जिक्र करते हुए लिखा कि निरंतरपरफॉरमेंस देने के बावजूद भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया. इससे पहले, गुरुवार 6 जनवरीको भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 2022 में होने वाले ICC Women's World Cup केलिए 18 सदस्यों वाली भारतीय टीम का ऐलान किया था. इसमें जेमिमा रॉड्रिग्स, शिखापांडेय और पूनम राउत जैसे कुछ बड़े नाम मिसिंग थे. जिससे निराश होकर पूनम ने ट्वीटकिया, 'भारत के वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक, और टीम के लिए लगातार परफॉर्म करनेवालों में शामिल होने के बावजूद वर्ल्ड कप के लिए ना चुने जाने पर मैं बहुत निराशहूं. 2021 में खेले छह वनडे मैच में मैंने 73.75 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 295रन बनाए हैं. जिनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. परफॉरमेंस देने के बावजूद टीमसे ड्रॉप किया जाना बेहद निराशाजनक है. यह कहने के बाद मैं उन सभी खिलाड़ियों कोबधाई देना चाहूंगी जो इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.'pic.twitter.com/YRbulM07P7— Punam Raut (@raut_punam) January 6, 2022 बता दें कि पिछले साल पूनम,ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज का हिस्सा थीं. जिस दौरान उन्होंने येसब रन बनाए थे. 2017 में हुए पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भी पूनम टीम का हिस्सा थीं.जहां भारतीय टीम को फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. कुलमिलाकर पूनम अब तक तीन वनडे वर्ल्ड कप और चार T20 वर्ल्ड खेल चुकी हैं. पूनम भारतके लिए अब तक कुल 73 वनडे मुक़ाबले खेल चुकी हैं जिनमें उनके नाम 34.83 की औसत से2299 रन हैं. इनमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. भारत के लिए वनडे क्रिकेट मेंपूनम से ज्यादा रन सिर्फ मिताली राज, अंजुम चोपड़ा, हरमनप्रीत कौर और स्मृतिमांधना ने बनाए हैं. हालांकि इतना करने के बाद भी वह अक्सर टीम से ड्रॉप होती रहीहैं. और इसके पीछे उनके धीमे स्ट्राइक रेट को वजह बताया जाता है.