पाकिस्तान क्रिकेट के सीईओ वसीम खान ने कहा है कि वो आईपीएल के लिए एशिया कप केशेड्यूल से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करेंगे. वसीम ने साफ किया है कि पाकिस्तानकी कोशिश है कि COVID-19 बीमारी के अलावा और किसी भी वजह से एशिया कप के शेड्यूल कोन छेड़ा जाए. वसीम खान ने पाकिस्तान के जीटीवी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''हमारास्टैंड इस पर बिल्कुल स्पष्ट है कि एशिया कप सितम्बर महीने में खेला जाएगा. लोगोंके स्वास्थ्य की हिफाजत के अलावा और किसी भी चीज़ के लिए इसके तय समय से छेड़छाड़नहीं होगी. हम ये बिल्कुल भी नहीं मानेंगे कि आईपीएल के लिए एशिया कप को आगे खिसकादिया जाए.'' उन्होंने अपनी बात में आगे कहा, ''मैंने सुना है कि इस बारे में बातेंहो रही हैं कि एशिया कप को आगे नवंबर-दिसंबर में खिसकाया जाए. लेकिन ये संभव नहींहै, क्योंकि अगर आप एशिया कप के शेड्यूल से कोई छेड़छाड़ करते हैं, तो वो एक देश केलिए रास्ता बनाना होगा. ये करना सही नहीं है और इसे हमारा सपोर्ट भी नहीं है.''उन्होंने आईपीएल के लिए एशिया कप को आगे खिसकाने की बात को पूरी तरह से नकराते हुएकहा कि उस समय पाकिस्तान को भी सीरीज़ खेलनी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोनवंबर-दिसम्बर में पहले ज़िम्बाब्वे को होस्ट करना है, उसके बाद न्यूज़ीलैंड दौरेपर जाना है. इसलिए उस समय एशिया कप करना कोई विकल्प नहीं है. वसीम खान ने ये भी कहाकि बीसीसीआई के अधिकारी ने गुरुवार को आईसीसी की मीटिंग में आईपीएल की विंडो सेजुड़ा कोई भी मुद्दा नहीं उठाया. हालांकि वसीम खान के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने ज़रूरटी20 विश्वकप को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही ये साफ किया कि अभी टी20 विश्वकप और कीतारीख और उसे किसी और देश में ले जाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकिक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसकी समीक्षा कर रहा है और वो हर महीने क्रिकेट जगत को इसकीजानकारी देगा. उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि टी20 विश्वकप बिना दर्शकों के खेलाजाए. क्योंकि अगर टी20 विश्वकप नहीं खेला जाता है, तो फिर दुनिया के हर बोर्ड को कमसे कम 15-20 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा.'' हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि अगर टी20विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में नहीं होता है, तो फिर उस जगह आईपीएल को रखा जा सकता है.--------------------------------------------------------------------------------दिनेश कार्तिक ने बताया होम स्टेट की फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें नहीं खरीदा तो कितनाबुरा लगा था