बोलते वक्त कामरान अकमल ने कहां सोचा होगा PCB ऐसा कुछ कर देगा!
रमीज़ ने तो कामरान को फंसा दिया.

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम फाइनल तक पहुंची. लेकिन इसके बाद भी टीम को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा. कई दिग्गज क्रिकेटर्स टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऊपर आए दिन सवाल खड़े करते रहते हैं. और अब ऐसी आलोचनाओं को लेकर बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा (Ramiz Raja) ने कड़ा रुख अपना लिया है. राजा ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल को कानूनी नोटिस भेजा है.
T20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को सुपर-12 के शुरुआती दो मुकाबलों में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ़ हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद टीम अपना बोरिया-बिस्तर लगभग समेट चुकी थी. जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम के कप्तान बाबर आज़म और बोर्ड को आड़े हाथों लिया. इसमें कामरान अकमल का भी नाम शामिल था.
कामरान अकमल पर क्या चार्जेज लगे हैं, ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ये तय है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लीगल डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस आया है. एक सूत्र ने इस बारे में PTI को बताया,
# Kamran Akmal ने बोर्ड पर साधा था निशानाकामरान कई मौकों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना करते हुए नजर आए हैं. इससे पहले उन्होंने बोर्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया था. अकमल ने कहा था,
इसके साथ ही अकमल ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और खासकर चेयरमैन रमीज़ राजा को अहंकारी बताया था. उन्होंने कहा,
इसके साथ ही अकमल ने टीम में शोएब मलिक के नहीं चुने जाने पर भी सवाल खड़े किए थे. उनके मुताबिक जब एलिस्टर कुक और महेंद्र सिंह धोनी जैसे प्लेयर रिटायर होने के बाद भी क्रिकेट खेल रहे हैं, तो फिर मलिक को उम्र का हवाला देकर टीम से बाहर क्यों किया गया.
PCB ने वर्ल्ड कप के लिए शाहीन शाह अफरीदी का करियर बर्बाद कर दिया!

.webp?width=60)

