The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Patt cummins, star player of kkr decided not to play in the ipl 2023 citing international schedule

करोड़ों रुपये में खरीदे गए स्टार प्लेयर ने IPL 2023 से पहले दिया KKR को झटका!

बर्बाद हुए शाहरुख के सवा सात करोड़?

Advertisement
Patt cummins, IPL 2023, KKR
KKR की बढ़ी मुश्किलें (PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
15 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2022, 05:07 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही IPL 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी है. खिलाड़ियों की ट्रेडिंग जारी है. लॉकी फर्ग्युसन और शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े खिलाड़ी अपनी टीम चेंज कर चुके हैं. वहीं कुछ खिलाड़ियों ने इस इवेंट से दूरी बनानी भी शुरू कर दी है. जिसमें अब कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर पैट कमिंस का भी नाम जुड़ गया है.

पैट कमिंस ने वर्कलोड का हवाला देते हुए IPL के अगले सीज़न से दूरी बनाने का फैसला किया है. कमिंस को इसी साल मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. अगले साल भारत में वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियन टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान कमिंस इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है. कमिंस ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

कमिंस ने IPL में अब तक कुल 42 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.16 की औसत और 8.54 की इकॉनमी रेट से 45 विकेट लिए हैं. वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 379 रन बनाए हैं.

# Billings ने भी छोड़ा था साथ

इससे ठीक एक दिन पहले इंग्लिश खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने भी IPL से दूरी बना ली थी. बिलिंग्स ने लंबे फॉर्मेट की क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए IPL से दूरी बनाने का फैसला किया. उन्होंने ट्वीट किया,

Image embed
Image embed

IPL क्रिकेटर्स के लिए कमाई का बड़ा जरिया है. लेकिन वर्कलोड की वजह से लगातार कई विदेशी खिलाड़ी इससे दूरी बना रहे हैं. वो मेंटल हेल्थ और अपने देश की टीम के लिए खेलने की वजह से इस टूर्नामेंट से दूरी बरत रहे हैं. ऐसे में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि इंडियन टीम के प्लेयर्स ऐसा फैसला क्यों नहीं ले सकते हैं.

PCB ने वर्ल्ड कप के लिए शाहीन शाह अफरीदी का करियर बर्बाद कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()