The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pathum Nissanka Had a big target to hit a 100 at this T20 World Cup

ऑस्ट्रेलिया को हराने वाले निसांका का ‘बड़ा प्लान’ था, विराट कोहली पर क्या कहा?

निसांका ने सिर्फ बैटिंग से ही कमाल नहीं किया, उनकी फील्डिंग भी शानदार रही. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का ऐसा कैच पकड़ा कि लोग उसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट तक कहने लगे.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2026, 08:19 AM IST)
Pathum Nissanka Had a big target to  hit a 100 at this T20 World Cup
निसांका का T20I में ये दूसरा शतक है. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पथुम निसांका. T20 World Cup में श्रीलंका के ओपनर बैटर, और इस वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर. निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेले में हुए मैच में 52 गेंदों में नॉटआउट 100 रन बनाए. और अपनी टीम को 8 विकेट से मैच जिताया. टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की राह कठिन करने वाले इस बैटर ने मैच के बाद बताया कि उनका प्लान इस वर्ल्ड कप में बड़ा शतक लगाने का था.

इतना ही नहीं, निसांका ने विराट कोहली को लेकर भी एक बात कही. वो तो बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले उनके प्लान के बारे में जानते हैं.

पोस्ट मैच मीडिया इंटरेक्शन में निसांका ने बताया,

"मेरा इस वर्ल्ड कप में शतक बनाने का एक बड़ा टारगेट था. मुझे खुशी है कि मैं इसे पूरा कर सका.”

निसांका ने पिच पर भी बात की. उन्होंने कहा,

“हमने इस विकेट पर पहले मैच खेला था, इसलिए पता था कि ये बैटिंग के लिए अच्छा है. कुसल ने अच्छी बैटिंग की, जिससे मुझे आसानी हुई. 12वें ओवर तक हमने नॉर्मल गेम खेलने के बारे में सोचा था, इसके बाद ये प्लान था कि हम दोनों में से कोई एक चार्ज करेगा."

कैच ऑफ द टूर्नामेंट!

निसांका ने सिर्फ बैटिंग से ही कमाल नहीं किया, उनकी फील्डिंग भी शानदार रही. उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का ऐसा कैस पकड़ा कि लोग उसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट तक कहने लगे. इससे पहले निसांका ने ग्लेन मैक्सवेल का एक कैच लॉन्ग-ऑन पर गिराया था. लेकिन अगले ही मौके पर बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लिया.

कैच के बारे में उन्होंने कहा,

"मुझे टीम के लिए कुछ खास करना था. पहला कैच छूटने पर बहुत बुरा लगा. मैक्सी का विकेट लेना जरूरी था. मैंने सोचा कि वो रिवर्स स्वीप खेल सकता है, मैं उसी के इंतजार में था. फॉर्चूनेटली मैंने वो कैच पकड़ लिया."

विराट कोहली पर क्या कहा?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निसांका ने टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली का भी जिक्र किया. जब उनसे पूछा गया कि वो किस प्लेयर को एडमायर करते हैं और फॉलो करते हैं, तो निसांका ने जवाब दिया,

“मैं विराट कोहली को बहुत एडमायर करता हूं. और कोशिश करता हूं कि उनके गेम पैटर्न को फॉलो करूं. मैं ऐसे ही टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहता हूं.”

बता दें कि निसांका का T20I में ये दूसरा शतक है. उनकी पहली सेंचुरी एशिया कप में इंडिया के खिलाफ आई थी. उन्होंने 107 रनों की पारी खेली थी. अब वो श्रीलंका के लिए T20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं. इससे पहले महेला जयवर्धने ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक बनाया था.

ऑस्ट्रेलिया को हरा श्रीलंका ने सुपर-8 में अपनी बर्थ बुक कर ली है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब चमत्कार की जरूरत है. टीम जिम्बाब्वे के रिजल्ट पर निर्भर है. जिम्बाब्वे अगर आयरलैंड के खिलाफ मैच जीत जाती है, तो कंगारू टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

Advertisement

Advertisement

()