सनराइजर्स हैदराबाद का एक और बॉलर चोटिल, फिर भी क्यों निराश नहीं हैं SRH फैन्स?
कमिंस पिछले साल जुलाई से ही अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे थे. वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उभरी इस चोट के कारण वे पिछले कई महीनों में केवल एक टेस्ट मैच ही खेल पाए थे. इसी वजह से वे टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे.

IPL 2026 की शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा. टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) शुरुआती कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए थे. कमिंस भारत आ गए थे, लेकिन स्कैन करवाने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे. लेकिन, अब इस टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कमिंस जल्द ही वापस आने वाले हैं. सिडनी में हुए उनके ताजा बैक स्कैन की रिपोर्ट अच्छी आई है, जिससे उनके आईपीएल 2026 में दोबारा खेलने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, अब टीम के एक अन्य गेंदबाज बाहर हो गए हैं.
पैट कमिंस की होगी वापसीकमिंस पिछले साल जुलाई से ही अपनी पीठ की समस्या से जूझ रहे थे. वेस्टइंडीज दौरे के दौरान उभरी इस चोट के कारण वे पिछले कई महीनों में केवल एक टेस्ट मैच ही खेल पाए थे. इसी वजह से वे टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे.
पैट कमिंस ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में यह साफ किया कि वह शुक्रवार को भारत के लिए फ्लाइट लेंगे. वह 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेल सकते हैं. उनके आने के बाद ईशान किशन अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाएंगे.
डेविड पेन हुए बाहरवहीं, टीम के लिए बुरी खबर यह है कि उनके अन्य गेंदबाज डेविड पेन चोटिल हो गए हैं. डेविड पेन पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. 35 साल के पेन को टखने में चोट लगी है. इसी वजह से लीग के बचे हुए मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे. इंग्लैंड के पेन ने टीम के लिए दो मैच खेले. इस दौरान 5 ओवर में 14 की इकॉनमी से 70 रन देकर दो विकेट झटके. हालांकि, उनके जाने का टीम को बहुत असर पड़ेगा नहीं.
पिछले मैच में जब टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना किया तब डेब्यू कर रहे दो गेंदबाजों ने कमाल कर दिया था. प्रफुल हिंगे और साकिब दोनों ने 4-4 विकेट लिए थे. अब उन्हें पैट कमिंस का साथ मिलेगा जो कि टीम के लिए अच्छी खबर है.
यह भी पढ़ें- कौन हो सकता है खलील का रिप्लेसमेंट? CSK के लिए विनिंग कॉम्बिनेशन बनाना अब भी संभव है
फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद पांच मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है. पिछले मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 रन से जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में डेब्यू करने वाले प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर टीम को मजबूत जीत दिलाई. सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला सीएसके के खिलाफ होगा.
वीडियो: जॉश हेजलवुड ने LSG की बैटिंग को कैसे ध्वस्त कर दिया?

