The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Parthiv Patel reveals Sourav Ganguly always carried Marigold biscuits and handed them out to all

खराब परफॉर्मेंस के बाद टीम को बिस्किट क्यों खिलाते थे सौरव गांगुली?

पूर्व विकेटकीपर ने 'मारीगोल्ड' किया खुलासा.

Advertisement
pic
5 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2022, 03:53 PM IST)
Sourav Ganguly_Team India 2003. Photo: Getty Images
भारतीय क्रिकेट टीम. फोटो: Getty Images
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) से जुड़ा एक मजेदार क़िस्सा साझा किया है. पार्थिव ने बताया है कि उनके दौर में जब भी टीम खराब करती थी या अच्छा महसूस नहीं करती थी, तो कैसे सौरव गांगुली सभी खिलाड़ियों को अच्छा महसूस करवाने की कोशिश करते थे.

शेयरचैट ऐप पर क्रिकचैट सेशन के दौरान पार्थिव पटेल ने बताया कि कैसे दादा टीम इंडिया को एकजुट और मोटिवेटिड रखते थे. उन्होंने कहा,

'अगर हमारा दिन खराब जाता था, या गेम अच्छा नहीं होता था. तो वो हर किसी को अच्छा महसूस कराने की कोशिश करते थे. वो हमेशा अपने साथ मारीगोल्ड बिस्किट रखते थे और हर किसी को वो खाने के लिए भी देते थे.'

पार्थिव पटेल टीम इंडिया के लिए 2002 से 2018 तक खेले. लेकिन भारतीय टीम में उनका गोल्डन पीरियड सौरव गांगुली के दौर में ही आया. जब उन्होंने ज़्यादातर इंटरनेशनल मैच खेले. पार्थिव ने भारत के लिए कुल 65 मुकाबले खेले. जिसमें उन्होंने 1700 से अधिक रन बनाए.

सौरव गांगुली के बर्थडे पर खास पेशकश:

वहीं सौरव गांगुली ने 1999 से 2005 तक भारतीय टीम की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में भारत ने 76 वनडे और 21 टेस्ट मैच जीते. सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने कई यादगार मुकाबले जीते और उन्हें भारत के बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है.

# T20I विश्वकप में किससे है कड़ा मुकाबला?

पार्थिव पटेल ने सौरव गांगुली से जुड़े इस किस्से के अलावा ये भी बताया, कि आने वाले T20I विश्वकप में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी के सामने क्या चुनौतियां हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले विश्वकप में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया की ही रहेगी.

राहुल द्रविड़ का शानदार किस्सा:

टीम इंडिया के सही संयोजन पर बात करते हुए उन्होंने कहा,

'एक सही टीम का सेलेक्शन भारतीय टीम का नतीजा तय करेगा. रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर ये बड़ी ज़िम्मेदारी है कि वो T20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए एक सही टीम कॉम्बिनेशन तैयार करें.'

पार्थिव पटेल की कहानी दिल जीत लेगी:

उन्होंने आगे कहा,

'ऑस्ट्रेलिया की टीम मज़बूत दिख रही है और वो भारत को कड़ी टक्कर दे सकते हैं. हालांकि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने भी पिछले विश्वकप के मुकाबले अपने खेल में सुधार किया है. लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया ज़्यादा मुश्किल विरोधी है.'

भारतीय टीम T20 विश्वकप से पहले लगातार T20I मुकाबले खेल रही है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ मौजूदा सीरीज़ के बाद भारत एशिया कप और फिर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से भी T20I मुकाबले खेलेगा.

जय शाह ने बताया किस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

Advertisement

Advertisement

()