इंडिया और साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट सेंचुरियन में चल रहा है. साउथ अफ्रीका नेमैच में ठोस शुरुआत की है. ओपनर एल्गर और मार्क्रम ने पहले विकेट के लिए 85 रन कीपार्टनरशिप की. पहला विकेट अश्विन ने लिया एल्गर का. दूसरा विकेट भी अश्विन के हाथही लगा. मार्क्रम का. जो 94 रन पर आउट हो गए. सेंचुरी रह गई.अश्विन ने दो विकेट लिए हैं.क्रीज पर अब थे हाशिम अमला और डीविलियर्स. इंडिया का पेस अटैक साउथ अफ्रीका की तेजपिचों पर अब भी एक अदद विकेट को तरस रहा था. इस बीच आया 52वां ओवर. गेंद थी लंबेचौड़े ईशांत शर्मा के हाथ में. पहली गेंद पर कोई रन नहीं. दूसरी गेंद लेग की तरफस्विंग करते हुए निकली और बल्ले को छूते हुए पार्थिव पटेल के हाथ में....सिर्फ छुई.कैच छूट गया. चउवा जरूर बच गया(आधा देश यही सोंच के खुश होगा). पर कोहली का मुंहदेखने लायक था. गुस्सा भी. मिन्नतों बाद टीम में जगह पाए पार्थिव पटेल के लिए येअच्छा नहीं हुआ. जाहिर सी बात है हाशिम अमला का विकेट काफी महत्वपूर्ण था.मगर ये कैच क्यों छूटा. इस पर भी लोगों को ध्यान देना चाहिए. जिन लोगों ने इसकोलाइव देखा होगा तो गेंद अमला के बैट से लगकर फाइन लेग की तरफ जा रही थी. पार्थिव केबगल से. पार्थिक कूदे और गेंद उनके बाएं हाथ की उंगलियों पर लगी. बस इसी उंगली औरगेंद के अमेल मिलन ने हमें याद दिला दिया कि पार्थिव की एक उंगली ही नहीं है. बाएंहाथ की छोटी उंगली. बताते हैं कि इस कटी उंगली की जगह पार्थिव टेप लगाते हैं.बैटिंग और कीपिंग दोनों वक्त ही. तो ये कैच देखकर लगता है कि ये भी इसके पीछे एकवजह हो सकती है. इसका स्लो मोशन वाला वीडियो देखने पर ऐसा ही लगता है. बाकि दूसरीवजह है उनकी हाइट जो दुनिया जानती ही है. कुछ इंच से ही चूक गए वो.पार्थिव पटेल ने छोड़ा हाशिम अमला का कैच.अब ये जानो कैसे कटी ये उंगलीये पार्थिव के बचपन की बात है. क्रिकेट टीम में आने से पहले वाले बचपन की. पार्थिवबड़े शरारती किस्म के थे. एक दिन बहन को परेशान कर रहे थे. घर में उधम काट रहे थे.बहन ने पकड़ा और बाथरूम में ले गई. पार्थिव को अंदर डाला और गेट कर दिया बंद. परपार्थिव का हाथ था गेट के कोने पर ही. दरवाजा बंद हुआ और कच्च्च्च्च...उंगली लटक गईवहीं. पार्थिव चिल्लाए. अस्पताल ले जाया गया मगर उंगली नहीं जुड़ पाई. खैर इसकेबावजूद पार्थिव क्रिकेटर बने. वो भी विकेट कीपर. ये बड़ी बात है. विकेट कीपर्स केलिए उंगली का बड़ा रोल होता है.बचपन में ही कट गई थी पार्थिव की उंगली.पंड्या से भी छूटा अमला का ही कैचपार्थिव से पहले हार्दिक पंड्या के हाथों भी एक कैच छूटा. वो भी हाशिम अमला का ही.था हालांकि वो भी काफी मुश्किल. मगर इन्हीं मुश्किलों को आसान बनाने की काबिलियत हीतो आपको नैशनल टीम में जगह दिलाती है. वैसे भी क्रिकेट में एक कैच कितना भारी पड़सकता है, ये किसी से छुपा नहीं है. अब देखने वाला होगा इस मैच में छूटे ये दोनोंकैच टीम इंडिया पर कितने भारी पड़ने वाले हैं. वैसे भी ये मैच जीतना भारत के लिएबहुत जरूरी है. क्योंकि एक मैच वो पहले ही गंवा चुका है. ये मैच गया तो सीरीज भीचली जाएगी. खैर देखते हैं क्या होता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-पाकिस्तान की टीम के 6 बैट्समैन 10 के अंदर आउट, बाकी सब 20 के अंदर!देखिए पाकिस्तान का नया वसीम अकरम, जिसका नाम है अफरीदीवो 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैंBCCI की ये बात मान लेती टीम इंडिया तो हम पहला टेस्ट जीत सकते थेइंडिया मैच हार गई लेकिन साहा ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दियाइस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठानलल्लनटॉप वीडियो देखें-