शौहर. बीवी. कामवाली. तोता. कुवैत. इन पांच चीज़ों का कॉम्बिनेशन देता है आज की सबसे बड़ी भौंचक खबर. कुवैत शहर में एकआदमी जेल जाते-जाते बचा. वजह था उसका तोता. पत्नी घर आई तो तोता कुछ-कुछ बोलने लगा.मालूम हुआ कि दो लोगों के बीच हुई बातचीत बयान कर रहा था. वो दो लोग थे उसका पति औरउसी के घर में काम करने वाली कामवाली.अरब टाइम्स के हवाले से मालूम चला कि तोता उन दोनों के बीच हुई 'फ्लर्ट भरी बातों'को उसकी बीवी के सामने रिपीट करने लगा.बीवी तुरंत घर से निकली. हवाली पुलिस स्टेशन में गयी और कम्प्लेंट दर्ज कराई. अपनेशौहर पर चीटिंग का आरोप लगाया. और साथ ही ये भी बताया कि उसे अपने पति पर पहले सेही शक था. उसने ये भी बताया कि जब वो घर वापस आई तो उसका पति उसके जल्दी आ जाने कीवजह से काफी चकित और साथ ही नर्वस दिख रहा था.हालांकि मामले की जांच कर रहे ऑफिसर ने बताया कि इसे क्राइम नहीं माना जा सकताक्यूंकि सबूत पर्याप्त नहीं हैं. एक तोते की कही बातें सबूत नहीं बन सकती हैं. येभी तो सकता है कि तोते ने टीवी या रेडियो पर इन बातों को सुना हो और वहां से उसे येबातें याद हुई हों.गल्फ देशों में शादी के अलावा और किसी से सम्बन्ध बनाना गैर-कानूनी है. इसमें जेलहोती है. बामशक्कत वाली.