The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Paris Paralympics 2024 Nishad kumar wins silver preethi pal second medal

Paris Paralympics 2024: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर, प्रीती पाल ने रचा इतिहास

India in Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स में भारत को दो और मेडल मिले हैं. Nishad Kumar ने पुरुषों की हाई जंप (T47) में सिल्वर मेडल जीता है. निषाद ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर ये मेडल अपने नाम किया. जबकि Preethi Pal ने इस पैरालंपिक्स में अपना दूसरा मेडल जीता.

Advertisement
pic
2 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 08:21 AM IST)
Nishad Kumar, Paris Paralympics, high jump
प्रीती पाल (दाएं) और निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्स में किया कमाल (फोटो: Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारतीय एथलीट निषाद कुमार (Nishad Kumar) ने पेरिस पैरालंपिक्स (Paris Paralympics 2024) में कमाल कर दिया है. निषाद ने पुरुषों की हाई जंप (T47) में सिल्वर मेडल जीता है. 24 साल के निषाद ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर ये मेडल अपने नाम किया है. ये उनका अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस भी रहा है. वहीं प्रीती पाल (Preethi Pal) ने इस पैरालंपिक्स में अपना दूसरा मेडल जीता है.

निषाद ने 11 खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया और भारत को पेरिस पैरालंपिक्स का सातवां मेडल दिला दिया. निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक्स के दौरान भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. निषाद की बात करें तो महज छह साल की उम्र में वो एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए थे. घास काटने वाली मशीन से उनका दाहिना हाथ कट गया था. इसके बावजूद, उन्होंने हौसला नहीं हारा. हाई जंप के लिए निषाद को उनकी मां ने उन्हें प्रेरित किया. उनकी मां एक वॉलीबॉल खिलाड़ी और डिस्कस थ्रोअर रही हैं.

पेरिस पैरालंपिक्स के हाई जंप इवेंट में अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड पहले नंबर पर रहे. टाउनसेंड ने 2.12 मीटर का छलांग लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट में भारत के राम पाल सातवें नंबर पर रहे. उन्होंने 1.95 मीटर की छलांग लगाई.

ये भी पढ़ें: मनीष नरवाल, अवनी लेखरा का कमाल, पैरालंपिक्स में भारत ने मारा मेडल्स का चौका!

प्रीती पाल का कमाल

वहीं, स्प्रिंटर प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में अपना दूसरा मेडल जीता. इन्होंने महिलाओं की 200 मीटर रेस की T37 कैटेगरी का ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. प्रीती ने इससे पहले ने 100 मीटर स्प्रिंट की T35 कैटेगरी का ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था. प्रीती से पहले कोई भी इंडियन एथलीट ट्रैक पैरालंपिक्स इवेंट में मेडल नहीं जीत पाया है. प्रीति पाल ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गईं. मेरठ से आने वाली प्रीति के दोनों पैरों में समस्या थी. और इससे उबर उन्होंने स्प्रिंटिंग शुरू की थी. 

7 हुई मेडल की संख्या

बात पेरिस पैरालंपिक्स भारत के मेडल्स की करें तो ये संख्या 7 तक पहुंच गई है. भारत के लिए सबसे ज्यादा चार पदक शूटिंग में आए हैं. अवनि लेखरा ने SH1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता था. जबकि इसी इवेंट में मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. वहीं मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में सिल्वर जीता था. जबकि रुबीना फ्रांसिस महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. वहीं प्रीती पाल के दो और निषाद कुमार के एक मेडल से भारत के कुल सात मेडल हो चुके हैं. भारत फिलहाल 1 गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज के साथ 27वें स्थान पर है.
 

वीडियो: अवनी लेखरा ने पैरालंपिक्स में शूटिंग में भारत को पहला सोना दिलाया, ऐसे बनीं चैंपियन

Advertisement

Advertisement

()