Paris Olympics: कनाडा की फुटबॉल टीम ने मैच से पहले की जासूसी, वहां के ओलंपिक एसोसिएशन को माफी मांगनी पड़ गई
Paris Olympics 2024 से पहले Canada Women's Football Team की एक सदस्य पर जासूसी का आरोप लगा. इसको लेकर वहां कि ओलंपिक एसोसिएशन को माफी मांगनी पड़ी.

पेरिस ओलंपिक्स (Paris Olympics 2024) के शुरू होने से पहले विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा विवाद वहां के आयोजन से जुड़ा हुआ नहीं, बल्कि इस खेल में शामिल दो टीमों से जुड़ा हुआ है. दरअसल, कनाडा की महिला फुटबॉल टीम (Canada Women's Football Team) पर खेलों की शुरुआत से पहले ही जासूसी का आरोप लगा है. घटना को लेकर कनाडा के ओलंपिक एसोसिएशन को माफी मांगनी पड़ी है.
न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की महिला फुटबॉल टीम का ओलंपिक्स में पहला न्यूजीलैंड के खिलाफ होना है. ये मैच 25 जुलाई को होने वाला है. इस मैच को लेकर न्यूजीलैंड की टीम ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रही थी. इसी दौरान वहां एक ड्रोन उड़ता नजर आया. न्यूजीलैंड की तरफ से इसकी शिकायत की गई. जांच में पाया गया कि ये ड्रोन कनाडा फुटबॉल टीम के एक स्टाफ की तरफ से उड़ाया गया था.
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: 'खत्म रेसलर' इस बार दिलाएगी भारत को ओलंपिक्स मेडल?
घटना को लेकर न्यूजीलैंड ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में कहा गया,
कनाडा ने मांगी माफीइस घटना को लेकर कनाडा ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से माफी मांगी गई है. कनाडा ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से जारी बयान में कहा गया,
बताते चलें कि कनाडा महिला फुटबॉल टीम पिछली बार की ओलंपिक चैंपियन है. इस बार भी टीम को दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई को होने जा रही है. हालांकि कुछ मुकाबले 25 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगे.
वीडियो: पेरिस ओलंपिक्स में ये रेसलर्स धमाल मचा सकते हैं, मेडल आने के पूरे चांस हैं

.webp?width=60)

