न्यूज़ीलैंड ने एक बार फिर से पाकिस्तान दौरे की घोषणा की है. इस बार न्यूज़ीलैंडकी टीम दो टुकड़ों में पाकिस्तान का टूर करेगी. टीम पहली बार दिसंबर 2022-जनवरी2023 में दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलने पाकिस्तान जाएगी. इसके बाद दूसरा टूरअप्रैल में होगा जिसमें टीम पांच वनडे और पांच T20 मुकाबले खेलने वाली है. आपकोबताएं इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने ट्विटर अकाउंट केजरिए दी है. उन्होंने लिखा, ‘न्यूजीलैंड दिसंबर/जनवरी 2022-23 में दो टेस्ट औरतीन वनडे मैचों के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा और अप्रैल 2023 में सफेद गेंद के 10मैचों के लिए वापसी करेगा. रोमांचक, है ना?’Brace yourselves! New Zealand to tour Pakistan for two Tests and three ODIs inDecember/January 2022-23 and will return in April 2023 for 10 white-ballmatches. Exciting, right?#harhaalmaincricket pic.twitter.com/IRwgcOsYoq— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 20, 2021 जनता ने क्या कहा? और इस ट्वीटके साथ ही पाकिस्तान की जनता को न्यूज़ीलैंड का सितंबर में हुआ पिछला दौरा याद आगया. जब न्यूज़ीलैंड की टीम तीन वनडे और पांच T20 मैच खेलने आई थी. और पहला मैच केशुरू होने से थोड़ी देर पहले ही सुरक्षा कारणों के चलते सीरीज रद्द कर वापस लौट गई.पाकिस्तानी फ़ैन्स के ये ज़ख्म अभी भी नहीं भरे है. क्योंकि जैसे ही PCB नेन्यूज़ीलैंड के आने की घोषणा की, लोगों ने अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी. PCB के‘रोमांचक है ना?’ वाले ट्वीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘नहीं. क्या गारंटीदे सकते हैं कि ये न्यूज़ीलैंड वाले मैच से एक घंटे पहले नहीं भागेंगे?’ No, kiyaguarantee de sakte ye New Zealand wale ke match se 1 Hour pehle nahi bhagenge? —Kifayat Ali (@KiffayatAli) December 20, 2021 एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब और उत्साहनहीं है. एक बार उन्होंने हमें धोखा दिया है. अब हम उन पर भरोसा नहीं कर सकते.ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और एशिया कप अगले साल पाकिस्तान में आ रहा है. यह हमारे लिएबड़ी और रोमांचक खबर है बजाय इसके.’Not excited anymore..once they betrayed us now we don't have trust on them..Australia england asia cup coming to pakistan next year this is big and excitingnews for us rather than this— KHAYAM ABBASI (@khayam5710) December 20, 2021 एक यूजर ने आसिफ अली की गन-शॉटमें सेलिब्रेट करने वाली फोटो लगाकर लिखा, ‘सुरक्षा टाइट है बॉस..चलो खेलें.’ Security tight hai boss, Let’s gooo✨✨✨ #PAKvNZ pic.twitter.com/fcuYqX2OEX —quaid-e-babar azam (@hamoonss) December 20, 2021 अन्य यूजर ने लिखा, ‘लोल.. जब तकसीरीज हो नहीं जाती तब तक कोई उत्साह नहीं है. ये मैच से एक घंटे पहले भी भाग जातेहै.’Lol...jb tk ho ni jati tb tk koi excitement ni..yeh match sy 1 ghanta pehlay bbhaag jaty hy— ALI IMRAN CHEEMA (@ALIIMRANCHEEMA6) December 20, 2021 अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपऐसे बात कर रहे हैं जैसे न्यूजीलैंड इस महीने या अगले महीने पाकिस्तान का दौरा करनेजा रहा है. यानी यह दौरा अब से एक साल बाद होना है. और ये खबर ऐसे फैलाई जा रही हैजैसे वो अगले हफ्ते पाकिस्तान आ रहे हैं.’ آپ تو ایسے بات کر رہے ہیں، جیسے نیوزیلینڈ ابھی اسی مہینے یا اگلے مہینے پاکستان کا دورہ کرنے والی ہے۔۔۔۔ یعنی اب سےایک سال بعد یہ دورہ ہونا ہے۔ اور خبر ایسی دی جا رہی ہے جیسے وہ اگلے ہفتے پاکستانآ رہے ہیں۔۔۔ — Wasim Siddique (@siddique_wasim) December 20, 2021 एक और यूजर नेलिखा, ‘क्यों बाबर आज़म अपने आंकडे़ खराब कर रहे हो न्यूज़ीलैंड के साथ खेलकर,जिम्बावे के साथ खेलो कोहली के रिकॉर्ड्स तोड़ने हैं.’Kyu Babar Azam Apna Stats Kum Krrahe ho New Zealand K Saath khelkr Zimbabwe sekhelo Kohli ke records Todne hai— Ritika Malhotra (@FanGirlRohit45) December 20, 2021 एक यूजर ने लिखा, ‘अब एक औरहिम्मत वाली बात भी करलो इनसे कि अपनी फुल स्ट्रेंथ वाली टीम भेजें. बी टीम के साथटूर ना करें, अब ये बी और सी टीम वाला ड्रामा बंद होना चाहिए.’ Ab aik or himatwali bt bi krle inse k apni full strength team bheje B Team k sath Tour na kryab ye Drama bi ab bnd hona chahye B or C Teams wala — Mian NaBeeL(@MianNabeelRYK) December 20, 2021 एक ने लिखा, ‘नहीं. जब तक न्यूज़ीलैंड सीरीज कोपूरा नहीं खेलता और अप्रिय ईमेल खातों से धमकी भरे ईमेल को अनदेखा नहीं करता.’Nope. Not untill NZ complete the series and ignore threat emails from abnoxiousemail accounts.— Adeel Azhar (@adeel_azhar) December 20, 2021 एक और यूजर ने लिखा, ‘अप्रैल 2023में. IPL का समय. सीरीज अपने आप कैंसल हो जाएगी. नि:संदेह.’ In April 2023....IPL time... series will cancel eventually...no doubt.. — Red Eagle(@Red99EaGLE) December 20, 2021 एक और ने लिखा, ‘पक्की बात है ये लोग इस बार वापसनहीं भागेंगे मैच से पहले? सुरक्षा जांच करवा लेना.’Pakki baat hy k yeh log iss baar wapis nahi bhagay gay match k just pehlay?Security check karwa lena.— Mian Muhammad Salman Ayub (@MianSalmanAyub) December 20, 2021 अन्य यूजर नेलिखा, ‘एक साल पहले कंफर्म किया है, एक दिन पहले कैंसल कर देंगे. भरोसा ही नहींहमें इन पर.’ Ek saal pehle confirm kia hai el din pehle cancel krdenge bharosahi nhi hai hume in pr — Hania Naz (@IHani56S) December 20, 2021 एक ने लिखा, ‘येन्यूज़ीलैंड को शुक्रिया कहने का समय है. लेकिन फिर से चूना मत लगाना हमें.’It's time to thank you New Zeeland ❤Lekin next phir se chona na lgana hamai — Muhammad Usman (@MUsman1946) December20, 2021 पाकिस्तानी फ़ैन्स ने तो अपनी बात बता दी. अब देखने वाली बात होगी किन्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज में फिर से कोई अड़ंगा लगता हैया फिर ये अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होती है.