पाकिस्तान क्रिकेट फैंस का मनोभाव इस वक्त बिल्कुल वैसा ही होगा. जैसा 2019 क्रिकेटविश्वकप में भारत की हार के बाद इंडियन फैंस का था. क्योंकि इंग्लैंड में लगातारजीत के बाद भारत को खिताब का प्रबाल दावेदार बताया जा रहा था. और इस बार पाकिस्तानीफैंस भी कुछ उसी मिजाज़ में थे. पाकिस्तान की टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईहै. लेकिन उनके कई खिलाड़ियों को ढेर सारा प्यार मिल रहा है. फिर चाहें कप्तान बाबरआज़म हों या शाहीन शाह अफरीदी. लेकिन एक नाम खूब चमका है, मोहम्मद रिज़वान. टीम केकैम्पेन को इस तरह से आगे बढ़ाया कि बाकी टीमों का पूरा फोक्स इन पर शिफ्ट हो गया.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद रिज़वान को लेकर एक ऐसी खबर आई हैकि उनके जज़्बे की हर कोई तारीफ कर रहा है. जानकारी मिली है कि 11 नवंबर वाले मैचसे पहले मोहम्मद रिज़वान दुबई के मीड्योर अस्पताल में 36 घंटों के लिए भर्ती थे.दरअसल उन्हें सीने में इंफ़ेक्शन था. जिसकी वजह से उन्हें ICU में एडमिट करना पड़ा.क्रिकइंफो ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले के बाद पाकिस्तान टीम के डॉक्टरनजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, "उन्हें 9 नवंबर से सीने में जकड़न महसूस होने लगी थी.हालत सही नहीं थे, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. उन्हें इससेउबरने के लिए दो रातें ICU में बितानी पड़ीं. हालांकि आश्चर्यजनक रूप से वो मैच सेपहले फ़िट हो गए, जो उनकी दृढ़ता को दिखाता है." टीम के डॉक्टर ने ये भी बताया किपूरा टीम मैनेजमेंट ये नहीं चाहता था कि मैच से पहले ऐसी कोई खबर सार्वजनिक हो. टीमके बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने भी इस बारे में ब्रॉडकास्टर्स से बात की थी. उन्होंनेबताया, "एक रात पहले रिज़वान फेफड़ों में समस्या से जूझ रहे थे और अस्पताल में थे.वो एक फाइटर है और उसने पूरी ताक़त के साथ पाकिस्तान के वर्ल्ड कप कैम्पेन को थामारखा." टीम की तरफ से भले ही इस खबर का ऐलान देर से हुआ हो. लेकिन मैच से पहले हीऐसी खबरें आ गईं थीं कि मोहम्मद रिज़वान और शोएब मलिक पूरी तरह से फिट नहीं हैंजिसकी वजह से वो टीम के प्रेक्टिस सेशन का हिस्सा भी नहीं बने सके.Mohammad Rizwan spent two nights in the ICU before the #AUSvPAK semi-final,where he scored an impressive 67 off 52 balls 🙇♀️➡️ https://t.co/3bTyTsDEPJ pic.twitter.com/yWU2P5U0Dp — ESPNcricinfo(@ESPNcricinfo) November 12, 2021 तबियत खराब होने के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियोंका कोरोना टेस्ट भी किया गया. जिसमें दोनों खिलाड़ियों की रिपोर्ट नैगेटिव आई. नौनवंबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद अगले ही दिन रिज़वान को अस्पताल से छुट्टीदे दी गई. जिसके बाद उन्हें होटल के कमरे में मेडिकल निगरानी में रखा गया. फाइनल सेपहले तक T20 विश्वकप 2021 में पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स सबसे ज़्यादा रन बनानेवाले बल्लेबाज़ हैं. बाबर आज़म 303 रन बनाकर टॉप पर हैं. वहीं मोहम्मद रिज़वान 281रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं. रिज़वान ने इस विश्वकप में तीन अर्धशतक भी लगाए हैं.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में रिज़वान ने 52 गेंदों पर 67 रनों की सबसे बड़ीपारी खेली.