पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वन-डे सीरीज़ खत्म हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने दुबईमें हुई इस सीरीज़ में पाकिस्तान को 5-0 से हराया. इस बीच नई खबर ये है कि पाकिस्तानक्रिकेट बोर्ड (PCB) ने क्रिकेटर अकमल को फटकार लगाई है. मैच फीस का 20 फीसदीजुर्माना भी लगाया है. वजह उमर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे मैच के बाद दुबईमें देर रात तक पार्टी कर रहे थे.Umar Akmal fined 20 per cent of his match fee https://t.co/mMMpuyXFRg— PCB Official (@TheRealPCB) April 1, 2019 पीसीबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वसीमखान ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उमर को अपनी गलती का एहसास है. उसने अपनी गलतीमान ली है और माफी भी मांगी है. साज़ सादिक नाम के एक आदमी ने ट्विटर पर एक वीडियोपोस्ट किया है जिसे उमर अकमल का बताया जा रहा है.Video that is allegedly Umar Akmal last night at a concert by Akon in Dubaipic.twitter.com/bql2QtOaku— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) March 31, 2019 वीडियो में उमर नाचते-झूमते नज़र आरहे हैं. यह वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो गया था. लोगों ने उमर को खूब खरी-खोटीसुनाई है. पाकिस्तान सुपर लीग में बेहतरीन खेल दिखाने के बाद उमर की वापसी नेशनलटीम में हुई है. उमर इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पररहे थे. कुल 357 रन बनाए. मगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उमर कुछ खास नहीं करसके. 5 मैच में 30 के औसत से 150 रन बनाए. एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके. बताया जा रहाहै कि उमर की इस रहकत पर उन्हें वर्ल्डकप टीम से बाहर भी किया जा सकता है.सेलेक्टर्स उन्हें लिस्ट में रखने को तैयार नहीं हैं. पीसीबी का पूरा स्टेटमेंटयहां पढ़ा जा सकता है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- सैम करन ने IPL में अपने दूसरे ही मैच में हैट्रिक लेकर सबको चौंका दिया