सोमवार रात पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हुए मुकाबले में स्लैपगेट स्कैंडल नज़रमें आया है. PSL की टीम लाहौर कलंदर्स के तेज़ गेंदबाज़ हारिस राउफ ने अपनी टीम केसाथी कामरान गुलाम को कैच ड्रॉप करने की वजह से थप्पड़ जड़ दिया. लाहौर कलंदर्स कीटीम ये मुकाबला लाहौर के मैदान पर पेशावर ज़ल्मी के खिलाफ़ खेल रही थी. क्या हैपूरा मामला: मैच में पेशावर ज़ल्मी की पारी के दूसरे ओवर में तेज़ गेंजबाज़ हारिसराउफ गेंदबाज़ी कर रहे थे. ओवर की शुरुआत में ही हारिस की गेंद पर हज़रतउल्लाह कीएक कैच उठी. गेंद सीधे पॉइंट पर खड़े फील्डर कामराम गुलाम की तरफ गई. लेकिन गुलामने इस कैच को ड्रॉप कर दिया. इसके बाद राउफ दोबारा गेंदबाज़ी करने लगे. एक बार फिरउन्होंने बल्लेबाज़ से कैच उठवाई और इस बार बाउंड्री पर खड़े फवाद अहमद ने इस ऊंचेउठे कैच को आसानी से लपक लिया. फवाद के कैच लपकने के बाद पेशावर के सभी खिलाड़ीसेलिब्रेट करने लगे. तभी कामरान गुलाम, गेंदबाज़ हारिस के पास उन्हें शाबाशी देनेआए. लेकिन तेज़ गेंदबाज़ ने कामरान के साथ सेलिब्रेशन की जगह उन्हें थप्पड़ जड़दिया. हालांकि ये थप्पड़ खाने के बाद भी कामरान ने कोई शिकायत नहीं की औरहंसते-मुस्कुराते हुए गेंदबाज़ और बाकी टीम के साथियों के साथ इस विकेट का जश्नमनाते रहे.Wreck-it-Rauf gets Haris! #HBLPSL7 l #LevelHai l #LQvPZpic.twitter.com/wwczV5GliZ— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 21, 2022 मैच में क्या हुआ? पेशावरज़ल्मी और लाहौर कलंदर्स के मुकाबले की बात करें तो इस मैच में PSL 2022 का पहलासुपरओवर खेला गया. पेशावर ज़ल्मी ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सात विकेटखोकर 158 रन बनाए थे. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर की टीम मैच में फंस गई.लेकिन आखिरी ओवर में कप्तान शाहीन शाह अफ़रीदी ने 23 रन बनाकर हारा हुआ मैच टाईकरवा दिया. इसके बाद मुकाबला सुपरओवर में गया.जहां पर पेशावर के कप्तान ने खुदगेंदबाज़ी की और सुपरओवर में महज़ पांच रन दिए. बाद में बल्ले से भी इस टार्गेट कोचेजड करने में टीम को परेशानी नहीं हुई. शोएब मलिक चले. जिन्होंने शाहीन शाह अफरीदीकी गेंद पर दो चौके लगाते हुए मैच को आसानी से अपनी टीम को दिला दिया. इन दोनों हीटीमों ने ग्रुप स्टेज में 12 पॉइंट्स कमाए हैं. लेकिन लाहौर की टीम ने ग्रुप स्टेजको 12 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए साथ खत्म किया है. क्योंकि उनका नेटरनरेट पेशावर से कहीं बेहतर है. अब लाहौर की टीम का अगला मुकाबला पॉइंट्स टेबल लीडररही मुल्तान सुल्तांस के साथ होगा. जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री मारेगी.जबकि हारने वाली टीम के पास भी फाइनल खेलने का मौका बना रहेगा. क्योंकि हारने वालीटीम एलिमिनेटर 1 में जीतने वाली टीम से एलिमिनेटर 2 में भिड़ेगी. एलिमिनेटर 1 मेंपेशावर और इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीमों का मुकाबला होगा. जिसमें जीतने वाली टीमएलिमिनटेर 2 में खेलने उतरेगी.