इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल, बोले तो ICC ने 2024-2031 साइकल के लिए मेंस क्रिकेट केबड़े इवेंट्स के मेजबानों का खुलासा कर दिया है. 11 फुल मेंबर्स और तीन असोसिएटदेशों को दो वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप, चार T20 वर्ल्ड कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी केआयोजन के अधिकार दिए हैं. पाकिस्तान को 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपीगई है. जबकि भारत 2026 का T20 वर्ल्ड कप आयोजित करेगा. इसमें श्रीलंका भी हिस्सेदारहोगा. साथ में 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी भारत अकेले और 2031 का वनडे वर्ल्ड कपबांग्लादेश के साथ मिलकर आयोजित करेगा. बता दें कि भारत को 2023 का वनडे वर्ल्ड कपभी आयोजित करना है. 2023 के बाद होने वाले साल 2024 के T20 वर्ल्ड कप का आयोजनअमेरिका और वेस्ट इंडीज़ मिलकर करेंगे. जबकि पाकिस्तान को 2025 की चैंपियंस ट्रॉफीहोस्ट करनी है. साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका,ज़िम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे. जबकि 2021 के T20 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्टऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड को 2028 का T20 वर्ल्ड कप होस्ट करना है. जबकि 2030 काT20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर होस्ट करेंगे. # पाकिस्तानलौटा ICC इवेंट इस पूरे कैलेंडर में सबसे ज्यादा बात 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की होरही है. दरअसल यह इवेंट पाकिस्तान के लिए कई मायनों में खास है. साल 2017 मेंचैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला पाकिस्तान दो दशक से ज्यादा वक्त के बाद कोई ICC इवेंटहोस्ट करेगा. साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमलों के बाद कई देशपाकिस्तान का टूर करने से मना कर चुके हैं.Are you ready for the best-ever decade of men’s white-ball cricket?Eight new tournaments announced 🔥 14 different host nations confirmed 🌏Champions Trophy officially returns 🙌https://t.co/OkZ2vOpvVQpic.twitter.com/uwQHnna92F — ICC (@ICC) November 16, 2021 यहां तक कि हाल ही मेंन्यूज़ीलैंड की टीम पाकिस्तान तक जाकर भी बिना खेले लौट आई. और इसके तुरंत बादइंग्लैंड की टीम ने तो पाकिस्तान जाने से ही मना कर दिया. ऐसे में पाकिस्तान को ICCइवेंट होस्ट करने का राइट मिलना निश्चित तौर पर बड़ी बात है. इस बात से बेहद खुशPCB चेयरमैन रमीज़ राजा ने कहा, 'मैं ICC द्वारा पाकिस्तान को अपने एलीट टूर्नामेंटका होस्ट चुनने से बेहद खुश हूं. पाकिस्तान को एक बड़ा इवेंट देकर ICC ने हमारेमैनेजमेंट, क्षमताओं और कौशल पर पूरा भरोसा जताया है. हमने लगातार इस बात कोदर्शाया है कि हम कितने महान मेजबान हैं. और हम ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के जरिएइस खेल के लिए अपना पैशन और प्यार दिखाएंगे. यह इवेंट लाखों घरेलू फ़ैन्स के लिए एकवरदान की तरह होगा जिन्हें वर्ल्ड क्लास टीमें और अपने पसंदीदा इंटरनेशनल प्लेयर्सको नज़दीक से देखने का मौका मिलेगा.' बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 1996 मेंकिसी ICC इवेंट की मेजबानी की थी. इस साल के वनडे वर्ल्ड कप को भारत और पाकिस्तानने मिलकर होस्ट किया था.