हसन अली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज. हाल ही में खेले गए T20 विश्वकप 2021 में हसनअली ( Hasan Ali) ने बढ़िया प्रदर्शन किया. लेकिन सेमीफाइनल में एक कैच छोड़ने की वजहसे अपने ही मुल्क के लोगों के लिए 'विलेन' बन गए. इसके बाद हसन अली को सोशल मीडियापर खूब आलोचना झेलनी पड़ी. लेकिन अब पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज़ ने धमाकेदार वापसीकी है. हसन अली ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में तीन विकेट लेकर अपनी टीम कोजीत दिलाई. हसन अली ने चार ओवर के स्पेल में 22 रन देकर तीन विकेट झटके. इससे पहलेबांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टीम की शुरुआत बेहदखराब रही. बांग्लादेश ने पावरप्ले के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद आफ़िफ़हुसैन के 36 रन और मेहदी हसन के 20 गेंदों में 30 रन की बदौलत बांग्लादेश ने 127 रनबनाए. और मेहमान टीम को 128 रन का टार्गेट दिया. पाकिस्तान की तरफ से हसन अली नेतीन जबकि मोहम्मद वसीम जूनियर ने 24 रन देकर दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करनेउतरी पाक टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही पाकिस्तान ने चार विकेटगंवा दिए. कप्तान बाबर आजम ने 10 गेंदों में सात रन बनाए. उन्हें तस्कीन अहमद नेक्लीन बोल्ड किया. जबकि मोहम्मद रिज़वान ने 11 गेंदों में 11 रन बनाए. और उन्हेंमुस्तफिजुर रहमान ने क्लीन बोल्ड किया. युवा बल्लेबाज हैदर अली और अनुभवी बल्लेबाजशोएब मलिक खाता भी नहीं खोल पाए. हालांकि, फ़खर ज़मान और ख़ुशदिल शाह ने 34-34 रनबनाकर टीम को संकट से उबारा. एक वक्त ऐसा भी आया जब पाकिस्तान को जीत के लिए तीनओवर में 32 रन की दरकार थी. इसके बाद मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने देखते-देखतेवक्त बदल दिए, हालात बदल दिए. मतलब कि दो ओवर में ही दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 30रन ठोक डाले. और चार गेंद बाकी रहते ही पाकिस्तान ने चार विकेट से मुकाबला अपने नामकर लिया. शादाब खान ने 10 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए.जबकि मोहम्मद नवाज ने आठ गेंदों में 18 रन की पारी खेली. नवाज ने भी अपनी पारी मेंएक चौका और दो छक्के लगाए. इस तरह तीन मैचों की T20 सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 कीबढ़त हासिल की. साथ ही तीन विकेट झटकने वाले हसन अली को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्डसे नवाजा गया. बताते चलें कि हसन अली के लिए 2021 शानदार रहा है. साल 2021 में अबतक हसन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 64 विकेट हासिल किये हैं.