The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan team fined Mohammad Amir Slammed pcb chief Mohsin Naqvi t20 world cup 2026

पाकिस्तान टीम पर फाइन? आमिर ने PCB और नकवी को कायदे से सुना दिया

PCB ने टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तान के प्लेयर्स पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने को कहा है. बोर्ड के इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर Mohammad Amir काफी खफा हैं.

Advertisement
Mohammad Amir, Mohsin Naqvi, Mohammad Amir on Mohsin Naqvi,
पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में सिर्फ एक मैच जीत पाई. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
4 मार्च 2026 (अपडेटेड: 4 मार्च 2026, 05:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैचों में पाकिस्तान (Pakistan) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम 3 में से सिर्फ एक मैच जीत पाई, जिसकी वजह से वह सेमीफाइनल से बाहर हो गई. वर्ल्ड कप में टीम के इस लचर प्रदर्शन के बाद, पीसीबी ने एक्शन लिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कार्रवाई करते हुए कहा कि टीम में शामिल सभी प्लेयर्स पर 50-50 लाख रुपये का फाइन लगाया जाएगा. बोर्ड के मुताबिक, प्लेयर्स को आर्थिक फायदा सिर्फ अच्छे परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले से फॉरमर क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) काफी खफा हैं.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्लेयर्स पर फाइन लगाने का कदम पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने उठाया है. बोर्ड के अंदर के लोगों का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद, मैनेजमेंट का सब्र टूट गया. इसके बाद, बोर्ड ने यह डिसीजन लिया.

एडमिनिस्ट्रेशन पर भी लगे जुर्माना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने नाराजगी जताई. उन्होंने बोर्ड के अलावा पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर हमला बोला. आमिर का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान के प्लेयर्स को ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है. आमिर के मुताबिक,  एडमिनिस्ट्रेशन पर भी जुर्माना लगना चाहिए. इसके अलावा, गलत कॉम्बिनेशन के लिए सेलेक्टर्स को जिम्मेदार ठहराया जाए. एक टॉक शो में उन्होंने बात करते हुए कहा,

“अगर फाइन ही सॉल्यूशन है तो इसे सेलेक्टर्स से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन पर लागू करें. प्लेयर्स ने बंदूक की नोक पर मजबूर नहीं किया था कि हमें सेलेक्ट करो. गलत टीम कॉम्बिनेशन के लिए सेलेक्टर्स को जिम्मेदार ठहराएं. उन पर दोगुनना फाइन लगाएं. प्लेयर्स को बलि का बकरा बनाना बंद करें. यह असली सॉल्यूशन नहीं है. प्लेयर्स को हर वक्त क्यों भुगतना पड़ता है?”

ये भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड में किसका स्पिन अटैक बेहतर? माइकल वॉन ने कर दी उलटफेर की बात

मोहम्मद आमिर ने आगे कहा,

“अगर आप सही टीम नहीं चुन सकते तो जिन्होंने स्क्वॉड चुना और प्लान बनाए, उन्हें जवाब देना होगा. क्या आप फखर जमां पर भी फाइन लगाएंगे, जिन्होंने सिर्फ 2 मैच खेले? क्या आप साहिबजादा फरहान पर भी फाइन लगाएंगे?”

फाइन सॉल्यूशन नहीं है

मोहम्मद आमिर का कहना है कि फाइन लगाने से मसला हल नहीं होगा. अब वक्त आ गया है कि पीसीबी को डोमेस्टिक क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करना चाहिए. आमिर के मुताबिक, प्लेयर्स को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर बाहर करना चाहिए न कि जुर्माना लगाकर. उन्होंने बातचीत के दौरान आगे कहा,

“फाइन लगाना कोई सॉल्यूशन नहीं है. मैंने पहले दिन से कहा है कि डोमेस्टिक क्रिकेट में इंवेस्ट करो. वहीं से अच्छे प्लेयर्स मिलेंगे. अगर आप  किसी से नाराज हैं तो उस पर फाइन मत लगाओ. उसे निकाल दो. डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार 2 साल तक अच्छा करने को कहो. किसी प्लेयर के लिए सबसे बड़ी सजा टीम से बाहर होना है.”

पाकिस्तान की टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. इससे पहले, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वह पहले राउंड से बाहर हो गई थी. तब, उसे यूएसए जैसी कमजोर टीम ने हराया था. वह आखिरी बार 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी. इसी साल, पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला था. 

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()