The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan surrendered in T20 world cup against Team India has won continuous 6 t20i matches

भारत के आगे पाकिस्तान कर देता है सरेंडर! पिछले 6 मैच के रिकॉर्ड्स बता रहे कोई राइवलरी नहीं

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच अब मैचों में ग्रेटेस्ट राइवलरी नहीं रही. पिछले कई मैचों में टीम इंडिया (Team India) ने उसे वन साइडेड हराया है.

Advertisement
India, Pakistan, ind vs pak, india vs pakistan, t20 world cup, t20 world cup 2026,
टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एकतरफा कर देती है. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 07:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत को पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच में कड़ी टक्कर देगा. उसे जीत के लिए तरसा देगा. टीम इंडिया (Team India) के बैटर्स पाकिस्तान के बॉलर्स के आगे टिक नहीं पाएंगे. पाकिस्तान मैच में भारत को एक-एक रन बनाना मुश्किल कर देगा. उसकी बॉलिंग लाइन-अप बहुत तगड़ी है. भारत-पाकिस्तान मैच महामुकाबला है. यह दुनिया की ग्रेटेस्ट राइवलरी है. क्रिकेट वर्ल्ड में इंडिया और पाकिस्तान जैसी फाइट किसी मैच में नहीं होती है. अक्सर दोनों देशों के मैच से पहले यह हाइप बनाई जाती है. पूरा माहौल ऐसे क्रिएट किया जाता है, जैसे भारत, पाकिस्तान के बीच मैच नहीं, युद्ध होने जा रहा है.

ये बातें कहने और सुनने में भले अच्छी लगती हों, लेकिन पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. पिछले कई सालों में देखा जाए, तो पाकिस्तान की टीम भारत के आगे स्ट्रगल करती ही नज़र आती है. फॉर्मेट कोई भी हो, जब उसका मुकाबला भारत से हुआ, तो उसे अक्सर हार झेलनी पड़ी. अब भारत के आगे पाकिस्तान की टीम कहीं नहीं ठहरती. चाहे बैटिंग हो, बॉलिंग हो या फिर फील्डिंग. हर मामले में टीम इंडिया उसे पटक देती है.

ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने लाइव टीवी पर मोहसिन नकवी को 'जाहिल' बोला, कहा- 'उसे तो क्रिकेट का... '

इस बार भी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को खूब हाइप दी गई. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना था कि काफी समय बाद भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तानी प्लेयर्स की बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव है. लेकिन मैच में क्या हुआ? वही हुआ, जो उसके साथ कई साल से होता आया है.

कोलंबो में हुए मैच में जब पाकिस्तान ने भारत को 175 रनों पर रोका. तब ऐसा लगा कि वह टीम इंडिया को टक्कर देगा. लेकिन, जब भारतीय टीम बॉलिंग करने उतरी, तो उसने पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने सधी लाइन-लेंथ से दिखाया कि स्पिन ट्रैक पर भी वे विकेट लेना जानते हैं. फिर, टीम इंडिया के स्पिनर्स का कहना ही क्या?

अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने पाकिस्तानी बैटर्स के दांत खट्टे कर दिए. टीम इंडिया के सभी स्पिनर्स ने मिलकर 6 विकेट लिए. वहीं, पेसर्स ने 4 विकेट झटके. यह भारत की बॉलिंग का कमाल था, जिसके चलते पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने इस मैच को वन साइडेड करते हुए 61 रनों से जीता. पूरे मैच में महामुकाबले जैसा कुछ नहीं दिखा. अगर कुछ दिखा, तो वो था टीम इंडिया का टोटल डोमिनेंस.

भारत का दबदबा कायम है

टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा कायम है. करीब चार साल से पाकिस्तान की टीम शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में जीत के लिए तरस रही है. 23 अक्टूबर 2022 से लेकर अब तक दोनों टीमें T20I में 6 बार आमने-सामने हुईं. इस दौरान उसे हर बार भारत से हार मिली.  पिछले 6 मैचों में सिर्फ 2 मुकाबले ऐसे रहे, जिसमें पाकिस्तान ने भारत को थोड़ी-बहुत टक्कर दी. बाकी 4 में उसने सरेंडर कर दिया.

23 अक्टूबर 2022 को मेलबर्न में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान लास्ट ओवर तक मुकाबले में था. तब विराट कोहली ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया. इस रोमांचक मैच को भारत ने आखिरी गेंद पर जीता था.

इसके बाद, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में फिर पाकिस्तान की टीम भारत को टक्कर देती दिखी. इस मुकाबले में वह 120 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. लेकिन, इंडियन बॉलर्स ने टाइट बॉलिंग करते हुए लक्ष्य को उससे दूर कर दिया. भारत ने यह मुकाबला 6 रनों से जीता. पाकिस्तान की टीम इतना कम स्कोर भी चेज नहीं कर पाई.

4 मैचों में एकतरफा पीटा

इन 2 मैचों को छोड़ दिया जाए, तो बाकी 4 मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम भारत के आगे हवा में उड़ गई. एशिया कप 2025 में उसने भारत के खिलाफ तीन मैच खेले, जिनमें उसे शर्मनाक हार मिली. 14 सितंबर 2025 को दुबई में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा. 21 सितंबर 2025 को फिर टीम इंडिया ने उसे दुबई में 6 विकेट से हराया. 28 सिंतबर 2025 को एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पटखनी दी. वहीं, 15 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से पीटा. पिछले चारों मैचों में पाकिस्तान का कोई बैटर या बॉलर दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाया.

इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत के आगे पाकिस्तान की टीम कुछ नहीं है. भारत उस पर हावी रहता है. टीम इंडिया ज्यादातर वन साइडेड मैच जीतती है. अब दोनों देशों के मैचों को ग्रेटेस्ट राइवलरी कहना ठीक नहीं लगता. दोनों में महामुकाबले वाली बात नजर नहीं आती. भारत और पाकिस्तान से ज्यादा रोमांचक मैच जिम्बाब्वे और इटली जैसी टीमों के होते हैं. 

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()