The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Pakistan spinners usman tariq Abrar Ahmed and Saim Ayub big threat to india t20 World cup 2026

पाकिस्तान के स्पिनर्स भारत के ख‍ि‍लाफ होंगे एक्स-फैक्टर, कितनी तैयार है टीम इंडिया?

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 15 फरवरी को मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान के स्पिनर्स और इंडियन बैटर्स के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है.

Advertisement
india vs Pakistan, ind vs pak, ind vs pak t20 world cup,
15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
12 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान के स्पिनर्स टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहे हैं. पिछले दो मैचों में उनके आगे अपोनेंट्स स्ट्रगल करते दिखे हैं. 10 फरवरी को पाकिस्तान ने स्पिन बॉलिंग की बदौलत यूएसए को हराया. अब 15 फरवरी को पाकिस्तान का मुकाबला भारत से है. इस मैच में पता चलेगा कि उसके स्पिनर कितने पानी में हैं. टीम इंडिया के बैटर का भी स्पिनर्स के खिलाफ टेस्ट होगा. उस्मान तारिक (Usman Tariq), अबरार अहमद (Abrar Ahmed) और मोहम्मद नवाज (Mohammed Nawaz) और भारत के बल्लेबाजों के बीच का ये मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.

पाकिस्तान के स्पिनर्स मचा रहे धमाल

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक पाकिस्तान के स्पिनर्स ने अच्छी बॉलिंग की है. 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ हुए मैच में 10 में 6 विकेट स्पिनर्स ने ही लिए. मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम आयूब ने 2-2 विकेट झटके. 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ एक बार फिर पाकिस्तान के स्पिनर्स का जलवा रहा. मैच में यूएसए के जो 8 विकेट गिरे उनमें से 7 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए. 

उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा शादाब खान ने 2, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज को 1-1 विकेट मिला. यानी टी20 वर्ल्ड कप में अब तक के दो मैचों में पाकिस्तान के लिए कुल 18 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं.  

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान मैच इस जगह ही हार गई थी… कोच जॉनाथन ट्रॉट ने क्या बताया?

भारत के लिए लिए चुनौती

साफ है 15 फरवरी को भारत के बल्लेबाजों के सामने पाकिस्तानी स्पिन बॉलिंग चुनौती होगी. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के बैटर स्पिनर्स के आगे थोड़ा स्ट्रगल करते दिखे हैं. पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी स्पिनर्स के आगे टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिक्कत आई. 

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स अपनी टीमों को भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जिता चुके हैं. भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में कम ही बैटर्स स्पिनर्स को बेहतर ढंग से खेलते हैं. यानी उस्मान तारिक, मोहम्मद नवाज और शादाब खान भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के स्पिनर्स ने लगातार बेहतरीन बॉलिंग की है. इस दौरान उसके स्पिनर्स ने 6.63 की इनोनमी के साथ 113 विकेट लिए और उनका औसत 15.55 रहा. 

वहीं, इतने ही टाइम पीरिएड में भारत ने 18 टी20 मैच खेले और उसके स्पिनर्स ने 41 विकेट लिए. उनका  एवरेज 15.99 रहा. इन स्टैट्स से पता है कि औसत के मामले में पाकिस्तान के स्पिनर्स भारत से बेहतर साबित हुए हैं.

पिछले 6 महीने में पाकिस्तान ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्पिन बॉलिंग की. इस बीच जो 51 विकेट गिरे, उनमें से 10 विकेट सैम आयूब ने लिए. वह पावरप्ले में इस समय दुनिया के सबसे सक्सेसफुल स्पिनर बन गए हैं. उनके अलावा मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद मिडिल ओवर्स में भारत के स्पिनर्स जितना असरदार रहे हैं.

स्पिनर्स क्यों होंगे अहम?

भारत ने इस वर्ल्ड कप में अपना अभ‍ियान यूएसए के ख‍िलाफ शुरू किया. इस दौरान टीम इंडिया के 3 विकेट स्पिन बॉलिंग के ख‍िलाफ गिरे. रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए. यूएसए की तरफ से स्पिनर हरमीत सिंह ने 2 और मोहम्मद मोहसिन ने एक विकेट लिया. 

15 फरवरी को जब भारत के बैटर्स पाकिस्तान के सामने उतरेंगे, तो उन्हें कम से कम 12 ओवर्स स्पिनर के खेलने पड़ेंगे. अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज अपनी किफायती बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं.

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()